फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   39.374 kg of drugs recovered in 35 cases, executed

Rewari News: 35 मामलों में बरामद 39.374 किलो मादक पदार्थों का हुआ निष्पादन

Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 16 Jan 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
39.374 kg of drugs recovered in 35 cases, executed
रेवाड़ी। दक्षिण मंडल के आईजी राजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी दीपक सहारन व कमेटी मेंबर उपपुलिस अधीक्षक जयसिंह के साथ जिला में मादक पदार्थों के 35 मामलों में संबंधित मादक पदार्थों का सेक्टर-37 गुरुग्राम में स्थित बायोटिक वेस्ट लिमिटेड कंपनी में निष्पादन किया गया।
विज्ञापन

निष्पादन किए गए 35 मादक पदार्थों के मामलों में करीब 39.374 किलोग्राम मादक पदार्थ था। निष्पादन के समय आईजी राजेंद्र कुमार ने अपनी मौजूदगी में इलेक्ट्रॉनिक कांटा से मादक पदार्थों का वजन चेक कराया व वजन सही होने उपरांत निष्पादन कार्य अपनी निगरानी में कराया। निष्पादन के दौरान कार्यालय दक्षिण मंडल रेवाड़ी के अधिकारी/कर्मचारी भी हाजिर रहे।
विज्ञापन

जिले के नशीली वस्तु अधिनियम (एनडीपीएस एक्ट) के तहत पुलिस ने जब्त किए नशीले पदार्थों को गुरुग्राम के बायोटेक वेस्ट लिमिटेड सैक्टर-37 के वॉयलर में नष्ट किया गया। वॉयलर में नशीले पदार्थों को नष्ट करने से पर्यावरण प्रदूषण नहीं होता है। इसके चलते पुलिस पिछले कई सालों से नशीले पदार्थों को बायोटेक वेस्ट लिमिटेड के बॉयलर में नष्ट कर रही है। रेवाड़ी जिले के 35 मामलों में जब्त किए गए गांजा, सल्फा, स्मैक व प्रतिबंधित नशीली दवा को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed