फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   366 players of the district will show their strength in state level competitions

जिले के 366 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में दिखाऐंगे दम

Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
366 players of the district will show their strength in state level competitions
दिल्ली रोड स्थित राव तुलाराम स्टेडियम। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। 27 अगस्त से होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के 366 खिलाड़ी 18 खेलों में अपना दम दिखाएंगे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने लिए खिलाड़ी वीरवार हो रवाना हो गए। राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिला खेल एवं युुवा कार्यक्रम विभाग की ओर से खेलों इंडिया की तर्ज पर जिले में 20 खेलों को लेकर ट्रायल शुरू हुए थे। जिसमें से 18 खेलों में 366 खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन 27 से 29 अगस्त तक विभिन्न जिलों में आयोजित होगी। तीरंदाजी व साइकिलिंग में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की संख्या शून्य रही। वहीं जिला रेवाड़ी को किसी खेेल की मेजबानी नहीं मिली।
विज्ञापन

इन खेलों में हुआ खिलाड़ियों का चयन
जिले में एथलेटिक्स में 70, बॉक्सिंग में 19, जूडो में 4, टेबल टेनिस में 4, कुश्ती में 21, भारोत्तोलन में 6, बास्केट बाल में 24, फुटबॉल में 32, हैंडबॉल में 32, लॉन टेनिस में 4, तैराकी में 16, कबड्डी में 24, जिम्नास्टिक में 17, वॉलीबॉल में 24, हॉकी में 36, खो-खो में 24, बैडमिंटन में 4 व शूटिंग में 3 खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दमखम दिखाऐंगे। इसके अलावा बाकी दो खेलों में खिलाड़ियों की संख्या शून्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात जिलों में आयोजित होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
जिला स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वालों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन होगा। इसके तहत फरीदाबाद में हॉकी, शूटिंग, एथलेटिक व लान टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी। वहीं भिवानी में कबड्डी, फुटबॉल, खो-खो व बॉक्सिंग के मुकाबले होंगे। इसी प्रकार गुरुग्राम में तलवारबाजी और तैराकी, कुरुक्षेत्र में साइकिलिंग, वॉलीबॉल, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बैडमिंटन और यमुनानगर में भारोत्तलन व जिम्नास्टिक के मुकाबले होंगे।

जिला खेल अधिकारी सुदेश कुमार ने बताया कि विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ी अपना दम दिखाऐंगे। इस बार खिलाड़ियों ने अच्छी तैयारी की है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed