फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   35.73 lakh cheated on the pretext of investing in the company

Rewari News: कंपनी में निवेश करने का झांसा देकर 35.73 लाख ठगे

Sun, 20 Apr 2025 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
35.73 lakh cheated on the pretext of investing in the company
रेवाड़ी। शहर के यादव नगर में कंपनी में इन्वेस्ट करने का लालच देकर एक व्यक्ति से 35 लाख 73 हजार रुपये ठगी की गई है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में शहर के यादव नगर निवासी मनोज कुमार यादव ने बताया कि वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। बीते माह उसके व्हाट्सएप पर एक नंबर से फोन आया था, जिसमें बताया गया कि उसे कंपनी में इन्वेस्ट करने पर अच्छा मुनाफे देने का विश्वास दिलाया। इसके बाद पीड़ित शातिरों के बातों में आकर पहली बार में तीन लाख रुपये जमा करवाएं। धीरे-धीरे कर शातिरों ने पीड़ित से कुल 35 लाख 73 हजार रुपये जमा करवा लिए। जब पीड़ित ने पैसे निकालने की बात कही तो शातिरों ने 15 प्रतिशत कमीशन जमा करने की बात कही। इसके बाद पीड़ित को पता लगा कि वह धोखाधड़ी का शिकार हुआ है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed