{"_id":"ae6e1828ecde94e4652abe4b7b32d10f","slug":"35-injured-in-road-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 35 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों की आमने-सामने भिड़ंत में 35 घायल
रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंड पुलिस चौकी के सामने हनुमान मंदिर के पास रविवार सुबह मोड़ पर सवारियों से भरी बस और बच्चों को टूर पर ले जा रही वॉल्वो बस की भिड़ंत में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। आमने-सामने की टक्कर में दोनों बसों के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों को खोल और रेवाड़ी के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें सात की हालत गंभीर है, तीन को रोहतक पीजीआई रेफर किया गया है।
विज्ञापन
रविवार सुबह 10 बजे कुंड पुलिस चौकी के सामने रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर घुमावदार मोड़ पर सवारियों से भरी प्राइवेट बस और रेवाड़ी से झुंझुनूं टूर पर ले जा रही एथलीटों से भरी वॉल्वो बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से के परखचे उड़ गए और दोनों बसों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को गंभीर हालत में रेवाड़ी के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे में दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
तीन रोहतक रेफर समेत चार गंभीर
रेवाड़ी ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए पहुंचे नर्मदा ट्रैवल्स की बस का चालक आशीष और दूसरी निजी बस का चालक सचेंद्र गंभीर रूप से घायल हैं। महिला पताशी देवी की भी हालत गंभीर है। इन तीनों को उपचार के लिए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। वहीं मुकेश, उर्मिला, पतासी देवी, अजीत, पवन, संगीता, किरण, राधिका तथा राहुल, सीजो, सूरज, कृष्ण घायल हो गए। वहीं खोल के निजी अस्पताल में संजीत निवासी अर्डीन राजस्थान, संदीप मंदौला, अजयपाल खोल, अजीत अर्डीन, संतोष पाड़ला, पूजा अर्डीन, उदयवीर सुजापुर, राधिका गुड़गांव, अंशुल बाघौत, ताराचंद बिहाली, वीरेंद्र बाछौद, प्रदीप और उसकी पत्नी मोनी बेगपुर, माया गणियार, संदीप, संजू मंदौला, मनोज बहरोड़, भवानी सिंह आदि भी उपाचारधीन हैं।
विज्ञापन
बस काट आधे घंटे बाद निकाला चालक
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद राहगीरों ने दोनों बसों में घायल हुए लोगों को एक-एक कर निकालना शुरू कर दिया। निजी बस का चालक सचेंद्र बुरी तरह क्षतिग्रस्त अगले हिस्से में फंसा हुआ था। बाद में क्रेन की मदद से बस का अगला कुछ हिस्सा काटकर सचेंद्र को बाहर निकाला गया।
टूर पर जा रहे बच्चे खौफजदा
सभी बच्चे दिल्ली स्थित श्रीराम स्कूल के विद्यार्थी हैं और इंडियन ट्रैक क्लब एसोसिएशन की तरफ से उन्हें किसी प्रतियोगिता के लिए वहां ले जा रहा था। दिल्ली के इंडियन ट्रैक क्लब की ओर से उनके यहां के एथलीट 35 बच्चों को राजस्थान के पिलानी गांव और आसपास कैंपिंग और आउटिंग के लिए ले जाना था। सभी बच्चे साथ में झुंझुनू में किसी प्रतियोगिता में भी हिस्सा लेना था। हादसे के बाद दूसरी बस मंगवाकर उन्हें टूर के लिए रवाना किया। टूर को लेकर बच्चों में काफी उत्सुकता और खुशी का माहौल था। हादसे के बाद बच्चों की आंखों में एडवेंचर की खुशी दहशत में बदल गई। अस्पताल में कई बच्चे तो बोलने की हालत में ही नहीं थे।