{"_id":"5df9288a8ebc3e881a475313","slug":"333-rack-wine-rewari-news-rtk5328658116","type":"story","status":"publish","title_hn":"छापा मारकर सीहा गांव से 333 पेटी शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छापा मारकर सीहा गांव से 333 पेटी शराब बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआईए-2 धारूहेड़ा की टीम ने मंगलवार सुबह गांव सीहा स्थित एक शराब ठेके के पीछे बने गोदाम में छापा मारा मारकर 333 पेटी शराब बरामद की है। पुुलिस ने एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आरोपी व शराब को खोल थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। खोल थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
सीआईए धारूहेड़ा इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि सीहा स्थित शराब ठेके की आड़ में अवैध शराब बेची जा रही है। सूचना अनुसार उनकी टीम ने मंगलवार सुबह शराब ठेके के पीछे बने गोदाम में छापा मारा। वहां भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई थी। जब कागजात दिखाने को कहा कि वहां मौजूद सेल्समैन कागजात नहीं दिखा पाया। पुलिस ने गोदाम के अंदर रखी अवैध शराब की 333 पेटी बरामद की है। सीआईए इंचार्ज कबूल सिंह ने बताया कि आरोपी बाहर से अवैध शराब लेकर आते थे और उन पर लेबल लगाकर बेचते थे। सीआईए धारूहेड़ा द्वारा शराब तस्करों पर नकेल कसते हुये बड़ी कार्रवाई की गई और भारी मात्रा में शराब पकड़ी गई है। आरोपी व शराब को खोल थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। खोल थाना में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कराया गया है।