फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   32 dilapidated toilets of the old building of Civil Hospital and Trauma Center will be repaired, Rs 1.12 lakh approved

Rewari News: सिविल अस्पताल के पुराने भवन और ट्रॉमा सेंटर के 32 जर्जर टॉयलेट होंगे दुरुस्त, 1.12 लाख मंजूर

Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Jul 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
32 dilapidated toilets of the old building of Civil Hospital and Trauma Center will be repaired, Rs 1.12 lakh approved
फोटो: 07रेवाड़ी। नागरिक अस्पताल की जर्जर हुई बि​ल्डिंग जिसका चल रहा मरम्मत का कार्य। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। सिविल अस्पताल के पुराने भवन और ट्रॉमा सेंटर के जर्जर हुए 32 टॉयलेट दुरुस्त किए जाएंगे। इसके लिए 1 करोड़ 12 लाख 18 हजार रुपये मंजूर हुए हैं। इसके अलावा सिविल अस्पताल के पुराने भवन की मरम्मत 43.38 रुपये से होगी। स्वास्थ्य विभाग ने दोनों कार्यों के प्रस्ताव भेजे थे जिसे मुख्यालय से मंजूरी मिल गई है।
उम्मीद जताई जा रही है कि अगले माह में बजट मिल जाएगा और यह फिर पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। उधर, नई बिल्डिंग की मरम्मत का कार्य जारी है। इसमें वार्ड, ओटी व आईसीयू की हालत सुधारी जा रही है। नया ब्लॉक भी खस्ता हो चुका था। टॉयलेट भी ब्लॉक पड़े थे, जिससे मरीजों को परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग व ट्रॉमा सेंटर में टॉयलेट की हालत खराब है। सिविल अस्पताल में कई टॉयलेट ब्लॉक पड़े हैं। ट्रॉमा सेंटर में भी एक टॉयलेट बंद है। अब इस बजट में इन सभी टॉयलेट दुरुस्त किए जाएंगे जिससे मरीजों व तीमारदारों के लिए भी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग में गायनी, दंत रोग, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों, होम्योपैथिक, आयुर्वेद के साथ ही अल्ट्रासाउंड कक्ष व अन्य ओपीडी चलती है। इसके अलावा दूसरी फ्लोर पर महिला वार्ड व बच्चों के वार्ड बने हुए हैं।

कई जगह दीवारों में ही उग आए छोटे पौधे
सिविल अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की हालत ऐसी है कि कई जगह दीवारों पर ही छोटे-छोटे पौधे उग आए हैं। इस वजह से इसकी मरम्मत जरूरी है। पुरानी बिल्डिंग के दंत रोग ओपीडी में प्लास्टर झड़ने की शिकायत कई बार आ चुकी हैं। इसी तरह गायनी वार्ड का भी यही हाल है। इसके अलावा कई जगह भवन की हालत खस्ता है। लंबे समय से मरम्मत न होने से बिल्डिंग हालत खराब हो गई है।

-
वर्जन
अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत के लिए 43.38 लाख और पुराने भवन व ट्रॉमा सेंटर के टॉयलेट की मरम्मत के लिए 1.12 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इनका प्रस्ताव तैयार कर भेजा गया था। बजट के आते ही पीडब्ल्यूडी को ट्रांसफर कर दिया जाएगा। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। अगले एक माह में काम शुरू होने की उम्मीद है। - डॉ. इंद्रजीत यादव, डिप्टी एमएस, नागरिक अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed