{"_id":"698cc352539d7f093b0c11e1","slug":"31st-khatushyam-flag-yatra-welcomed-in-bawal-rewari-news-c-198-1-rew1001-233432-2026-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 31वीं खाटूश्याम ध्वज यात्रा का बावल में किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 31वीं खाटूश्याम ध्वज यात्रा का बावल में किया स्वागत
विज्ञापन
खाटूश्याम ध्वज यात्रा का बावल में स्वागत करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
बावल। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बावल में 31वीं खाटूश्याम ध्वज यात्रा के पहुंचने पर श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा के नेतृत्व में यह पदयात्रा 8 फरवरी को गुरुग्राम से आरंभ हुई थी और 13 फरवरी को खाटूश्याम पहुंचने का लक्ष्य है।
विधायक मुकेश शर्मा ने बताया कि यात्रा की शुरुआत में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग डेढ़ सौ श्रद्धालु ध्वजा लेकर पैदल चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 31 वर्षों से निरंतर यह ध्वज यात्रा आयोजित की जा रही है और हर वर्ष श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है।
बावल पहुंचने पर दिल्ली-जयपुर हाईवे पर भारत कालरा, ज्ञानेंद्र कुमार, सोनू मलिक, अतुल अग्रवाल और विकास खत्री सहित स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया। विधायक मुकेश शर्मा ने जानकारी दी कि 14 से 28 फरवरी तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें देशभर से श्रद्धालु भाग लेंगे।