रेवाड़ी। धारूहेड़ा स्थित मैक्विजन अविराज स्कूल के प्रांगण में 13 फरवरी को जी-10 परीक्षा सुबह साढ़े दस बजे से ऑफलाइन आयोजित की गई। इसमें कक्षा 1 से 11 तक 3199 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा नि:शुल्क थी।
इस दौरान संस्था के निदेशक बिरेंद्र सिंह ने कहा कि जो बच्चे आर्थिक रूप से कमजोर हैं। साथ ही उन्हें शिक्षा लेने में परेशानी होती है, उनको मैक्विजन ग्रुप छात्रवृत्ति देता है। उन्होंने कहा कि परीक्षा की संकल्पना मैक्विजन के संस्थापक स्व. अजीत खोला ने 2019 में की थी और तब से हजारों बच्चे इस परीक्षा में शामिल होकर पास होते हैं। सैनिक स्कूल, मिलिट्री स्कूल, एनटीएसई, मेडिकल व इंजीनियरिंग परीक्षाओं में भी अपनी काबिलियत साबित कर रहे हैं। संवाद