फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरा

दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरा

Mon, 13 May 2019 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 11:19 PM IST
विज्ञापन
दोपहर बाद बदला मौसम का मिजाज, तापमान 4 डिग्री सेल्सियस गिरा

विज्ञापन
रेवाड़ी। सोमवार दोपहर बाद मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली। बारिश की फुहारों से मौसम सुहाना हो गया। तेज अंधड़ से परेशानी भी हुई। शहर के अधिकतर हिस्सों में लाइट चली गई। इंटरनेट सेवाएं भी प्रभावित रहीं।

पिछले कई दिनों से लोग गर्मी से परेशान थे। सोमवार को मौसम में आए बदलाव से राहत महसूस की। दोपहर करीबन तीन बजे एकाएक मौसम में आए बदलाव से लोगों ने राहत की सांस ली। आसमान में बादल छाने के साथ ही तेज अंधड़ चल गया। कुछ देर बाद ही हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। पिछले चार दिन से तापमान लगातार 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा था। सोमवार को तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हुई। करीब तीन बजे बाद मौसम में बदलाव आया। आसमान में बाले बादल छा गए। धूल भरी हवाएं चलीं। बाद में करीब शाम पांच बजे बाद हल्की बूंदाबांदी हुई। जिससे तापमान में 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को भी मौसम परिवर्तनशील रहेगा। आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed