फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामलें में एक आरोपी गिरफ्तार

पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामलें में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 01 Mar 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Mar 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के मामलें में एक आरोपी गिरफ्तार
मेवात से गिरफ्तार युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की बात कुबूली
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
गोतस्करी रोकने के लिए गांव बोलनी के निकट की गई नाकाबंदी के दौरान पुलिस टीम पर फायरिंग व पथराव करने के मामले में कसौला थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जिला नूहं के गांव बड़क अली मुदीन निवासी तामिल के रूप में हुई है। मामले की जांच कर रहे एएसआई परविंद्र कुमार ने बताया कि बुधवार आरोपी को अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। मेवात सीआईए पुलिस ने हाल ही में फरवरी माह में उक्त आरोपी को किसी मामले में गिरफ्तार किया था। मेवात पुलिस द्वारा की पूछताछ के दौरान आरोपी ने गढी बोलनी गांव के नजदीक रेवाड़ी पुलिस पर फायरिंग करते हुए जानलेवा हमला करने की बात का खुलासा किया था। 10 सितंबर 2018 की रात सीआईए रेवाड़ी की टीम हाईवे पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि बावल औद्योगिक क्षेत्र से गो-तस्कर एक पिकअप गाड़ी में गायें भर कर भाग रहे है।

सूचना के आधार पर सीआईए रेवाड़ी ने गांव बोलनी के निकट गो-तस्करों को रोकने के लिए नाकाबंदी कर दी थी। पुलिस ने रेवाड़ी की ओर से जा रही एक पिकअप गाड़ी को रोकने का प्रयास किया, परंतु बदमाशों ने पुलिस की स्कार्पियो गाड़ी को सीधी टक्कर मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो गोतस्करों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी थी, जिससे पुलिस कर्मचारी बाल-बाल बच गए थे। गोतस्करों ने पुलिस टीम पर पथराव भी किया तथा गांव खेड़ी की ओर फरार हो गए थे। कसौला थाना पुलिस ने एसआइ विद्यसागर की शिकायत पर हत्या का प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने, आर्म्स एक्ट व गो संवर्धन अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। आरोपी को वीरवार सुबह अदालत में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed