{"_id":"5bddf828bdec2269796a9c12","slug":"31541273640-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन-वे के विरोध में ऑटो चालक हुए लामबंद, एक घंटे सड़कों से गायब रहे ऑटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन-वे के विरोध में ऑटो चालक हुए लामबंद, एक घंटे सड़कों से गायब रहे ऑटो
Updated Sun, 04 Nov 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। दीपावली के त्योहार को देखते हुए सरकुलर रोड पर ऑटो चालकों के लिए लागू किए गए वन-वे सिस्टम के खिलाफ शहर में चलने वाले ऑटो चालकों ने डेढ़ घंटे तक हड़ताल रखी। ऑटो चालकों की हड़ताल की जानकारी मिलने के बाद पहुंची शहर ट्रैफिक प्रभारी बीना राणा ने उनको दीपावली तक ही व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया जिसके बाद ही ऑटो चालकों ने अपनी हड़ताल समाप्त की। उधर लगभग डेढ़ घंटे तक सरकुलर रोड पर ऑटो नहीं चलने की वजह से सिटी बस सेवा का भी यात्रियों ने खूब लाभ उठाया।
पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करके जताया रोष
पुलिस प्रशासन की ओर से शुक्रवार से शहर के सरकुलर रोड पर लगने वाले जाम को देखते हुए ऑटो चालकों के लिए वन-वे रूट लागू करने के साथ इनका संचालन बस स्टैँड से वाया ब्रास मार्केट से कर दिया था। ज्यादातर ऑटो चालक बस स्टैंड से नाईवाली चौक जाते समय बावल चौक पर मुख्य सड़क पर जाम लगाकर खड़े हो जाते हैं जिसको देखते हुए इनका संचालन ब्रास मार्केट से कर दिया गया था। शनिवार सुबह जब कुछ ऑटो चालकों ने इसका पालन नहीं किया तो पुलिस ने इन पर सख्ती बरती। इससे सभी ऑटो चालक पुलिसकर्मियों के विरोध में उतर आए। चालकों ने अपने ऑटो सेक्टर पांच में खड़े करते हुए हड़ताल की घोषणा कर दी। इसके बाद तमाम ऑटो चालक सेक्टर पांच में एकत्रित हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।
इसकी जानकारी मिलने के बाद शहर ट्रैफिक प्रभारी बीना राणा भी मौके पर पहुंच गई और चालकों को समझाते हुए कहा कि दीपावली पर लगने वाले जाम की वजह से यह व्यवस्था की गई और उसके बाद पहले की तरह व्यवस्था कर दी जाएगी। लेकिन ऑटो चालक अपनी मांग पर अड़े रहे। ऑटो चालकों ने कहा कि वन-वे से उनकी रोजी रोटी ठप हो जाएगी। उसके बाद ट्रैफिक इंचार्ज ने दो दिन का समय मांगा जिसके बाद ऑटो चालकों ने हड़ताल समाप्त कर दी।
विज्ञापन
पुलिस पर तानाशाही का आरोप
हड़ताली ऑटो चालकों ने पुलिस प्रशासन के विरोध में नारेबाजी की। ऑटो चालकों ने कहा कि ट्रैफिक पुलिस द्वारा लगातार तानाशाही करते हुए उनके बगैर किसी वजह के चालान किए जा रहे तो कभी उनके वाहनों को इंपाउंड कर दिया जाता है। वह उनकी रोजी-रोटी पर संकट डालने की कोशिश कर रही है।
वर्जन
दीपावली के त्योहार पर सड़कों पर वाहनों की तादाद बढ़ जाती है, जिससे जाम लगता है। इसी को देखते हुए सरकुलर रोड को वन-वे किया गया है। इससे जाम से भी निजात मिलेगी और यात्रियों को परेशानी भी नहीं होगी। इसमें पुलिस की किसी तरह की कोई तानाशाही नहीं है।
-बीना राणा, ट्रैफिक इंचार्ज, शहर।