फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   गिरफ्तार हड़ताली कर्मचारियों को मिली जमानत, आज से सभी विभागों के कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

गिरफ्तार हड़ताली कर्मचारियों को मिली जमानत, आज से सभी विभागों के कर्मी रहेंगे हड़ताल पर

Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार हड़ताली कर्मचारियों को मिली जमानत, आज से सभी विभागों के कर्मी रहेंगे हड़ताल पर
आज से सभी विभागों के कर्मी रहेंगे हड़ताल पर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। एस्मा के तहत पूर्व में दर्ज मामलों को रद्द करने और 720 बसों को बेड़े में शामिल करने के विरोध में रोडवेज कर्मियों की हड़ताल 14वें दिन सोमवार को भी जारी रही। वहीं एस्मा के तहत दर्ज मामलों में गिरफ्तार किए गए भारतीय मजदूर महासंघ के रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित 16 कर्मचारियों को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उनको जमानत मिल गई।
वहीं रोडवेज कर्मचारियों पर की जा रही सख्ती के विरोध में सोमवार को विभिन्न कर्मचारी संगठनों ने 30 और 31 अक्तूबर को सभी विभागों के कर्मचारियों से हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन के आला अधिकारियों की बैठक देर शाम तक चलती रही। प्रशासन की तरफ से हड़ताल को देखते हुए जिला में धारा 144 लागू की जा सकती है।
विज्ञापन

हड़ताल के चौदहवें दिन भी रोडवेज कर्मचारियों द्वारा रविवार को 16 कर्मचारियों की गिरफ्तारी के बाद सोमवार को फिर से जवाहरलाल नेहरू पार्क में धरना दिया। गिरफ्तारी के बावजूद भी सोमवार को अन्य विभागों के बड़ी संख्या में कर्मचारी हड़ताल में भाग लेने के लिए पहुंचे। हालांकि सोमवार को पार्क में पुलिस बल नहीं पहुंचा लेकिन कर्मचारी इस मामले में सर्तक अवश्य दिखें। वहीं सोमवार को रोडवेज प्रबंधन ने 131 चालकों के साथ 131 बसों का संचालन किया था लेकिन इसमें दो बसें खराब होने के कारण केवल 129 का ही संचालन हो गया। रोडवेज बसों में परिचालक तमाम आउटसोर्स के हैं जबकि 20 चालक रोडवेज के हैं और शेष चालक आरटीए की तरफ से उपलब्ध कराए गए हैं। रोडवेज को सोमवार को लगभग सात लाख रुपये की आमदनी हुई और सभी रूटों पर बसों का संचालन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार कर्मियों को मिली जमानत
एस्मा के तहत शुक्रवार रात को गिरफ्तार किए रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष बाबूलाल यादव सहित रविवार को गिरफ्तार किए 16 कर्मचारियों को सोमवार को न्यायाधीश अर्चना यादव की अदालत में पेश किया जहां से सभी को जमानत मिल गई। हड़ताली कर्मचारियों को पेश करने के बाद बड़ी संख्या में रोडवेज कर्मचारी कोर्ट परिसर में पहुंच गए जिसको देखते हुए पुलिस बल सतर्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed