फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है सरकार...

श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है सरकार...

Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है सरकार...
श्रमिकों के कल्याण के लिए पूरी तरह से समर्पित है सरकार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। भाजपा की ओर से चलाए जा रहे केंद्र और राज्य सरकार की चार वर्ष की उपलब्धियों की जानकारी के लिए जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों ने विजय नगर, रेलवे स्टेशन, नई अनाज मंडी एवं हंस नगर सहित अन्य क्षेत्रों में अभियान चलाया। भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सतीश खोला की अगुवाई में आयोजित इस अभियान के तहत श्रमिकों को केंद्र और राज्य सरकार द्वारा उनके लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सतीश खोला ने कहा कि प्रदेश में काम करने वाले सभी श्रमिक प्लंबर, कारपेंटर, इलेक्ट्रीशियन, फीटर, भवन निर्माण मिस्त्री व मजदूरों के लिए पंजीकरण का किया जा रहा है। श्रमिक की आयु 18 से 60 वर्ष की होनी चाहिए और 12 माह में 90 दिन या अधिक निर्माण कार्य श्रमिक के रूप में या मनरेगा श्रमिक के रूप में 50 दिन या अधिक दिन कार्य किया हो। श्रमिक किसी अन्य कल्याण बोर्ड का सदस्य नहीं होना चाहिए। प्रदेश में कार्य करने वाले निर्माण श्रमिक पंजीकरण करवाने के लिए श्रम विभाग कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए पेंशन तक की व्यवस्था की गई है ताकि 60 साल की उम्र के बाद उनको जीवन का आधार मिल सके। केंद्र एवं राज्य दोनों ही किसान एवं श्रमिक की बेहतरी के लिए कार्य कर रही है। इस अवसर पर नई अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान राधेश्याम मित्तल ,दीपक मंगला ,राजेंद्र सिंघल ,नरेश मित्तल व नरेश गुप्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed