फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   भारी सुरक्षा के बीच हुई बदमाशों की पेशी----

भारी सुरक्षा के बीच हुई बदमाशों की पेशी----

Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
भारी सुरक्षा के बीच हुई बदमाशों की पेशी----
कड़ी सुरक्षा के बीच हुई कुख्यात बदमाशों की पेशी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। जिला कोर्ट में मंगलवार को अलग-अलग गैंग के बदमाशों की पेशी होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रही। कोर्ट में सुबह भारी पुलिस बल को देखकर लोगों में खलबली भी मच गई लेकिन जब बदमाशों की पेशी होने के बाद वहां से पुलिस बल कम हुआ तो आने वाले लोगों को भी राहत मिली। जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला न्यायालय में एंट्री गेट पर आम दिनों की तुलना में अधिक जवानों की तैनाती करने के साथ ही लोगों की तलाशी भी सघनता से की जा रही थी। केवल उन्हीं लोगों को कोर्ट में जाने दिया जा रहा था जिनकी तारीख थी। उनके साथ आने वाले लोगों को बाहर ही रोका जा रहा था। मंगलवार को जिला कोर्ट में जीता हत्याकांड के मुख्य आरोपित हवा सिंह, आलू गैंग के सरगना सुनील डुलगच की पेशी के साथ ही विभिन्न वारदातों में नामजद व जमानत पर चल रहे लीलू ततारपुरिया की भी पेशी थी। उल्लेखनीय है कि जीता गुर्जर की हत्या कोर्ट परिसर में ही की गई थी और उसके बाद भी कई बार गैंगस्टर आपस में भिड़ चुके हैं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था का अलर्ट जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed