फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहर की स्वच्छता पर पक्ष और विपक्ष एकजुट

शहर की स्वच्छता पर पक्ष और विपक्ष एकजुट

Wed, 10 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Wed, 10 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
शहर की स्वच्छता पर पक्ष और विपक्ष एकजुट
शहर की स्वच्छता पर पक्ष और विपक्ष एकजुट
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
रेवाड़ी में स्वच्छता सर्वे के दो दिन पूरे हो गए हैं। बुधवार को सर्वे का तीसरा और आखिरी दिन है। रेवाड़ी नगर परिषद का कार्यकाल उठापटक भरा रहा है। टांग खिंचाई के चलते कई टेंडर बीच में अटक गए। भ्रष्टाचार के आरोप लगे। खेमेबंदी के चलते बीच में ही कांग्रेस की नगर परिषद प्रधान को कुर्सी भी गंवानी पड़ी। बाद में भाजपा से विनीता पीपल नगर परिषद प्रधान बनीं। नगर परिषद में आरोप-प्रत्यारोपों का सिलसिला चलता रहा। इस बार शहर के सभी 31 पार्षद स्वच्छता को लेकर अमर उजाला के आह्वान पर एकजुट हैं। उनका कहना है कि आपसी बात अलग है लेकिन यह सवाल शहर के नाम का है। कमियां चलती रहेंगी लेकिन शहर की स्वच्छता रैंकिंग किसी भी कीमत पर गिरने नहीं देंगे। उल्लेखनीय है कि गत वर्ष रेवाड़ी ने 166 अंक की छलांग लगाकर 303वीं रैंक हासिल की थी।
------------
डॉक्यूमेंट्स की जांच
मंगलवार को दूसरे दिन सर्वे की टीम के एक सदस्य ने नगर परिषद ने विभिन्न डाक्यूमेंट्स की जांच की। इसमें परिषद के कार्यों से लेकर कर्मचारियों का ब्यौरा भी शामिल था। वहीं एक अन्य सदस्य दिनभर शहर में घूमकर फीडबैक जुटाने में लगे रहे। इस पूरी रैंकिंग में 35 फीसदी अंक फीडबैक के ही हैं। नगर परिषद को अब स्वच्छता को लेकर अपने स्वच्छ एप पर काफी उम्मीद है। 25 दिसंबर से रेवाड़ी में शुरू इस ऐप को 500 से अधिक लोग अपने मोबाइल में डाउन लोड कर चुके हैं। इस एप को डाउन लोड कर गंदगी की फोटो खींचकर डाल दी जाती है। जिसका नगर परिषद कर्मचारी निस्तारण करा लेते हैं। अब नगर परिषद की टीम इस एप के कार्य की गति को बढ़ाने के लिए स्कूल और कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की मदद लेगी। वहां जाकर इन्हें इसके बारे में बताया जाएगा।
विज्ञापन


हमारा प्रयास शहर को आगे बढ़ाना है। शहर में गलियां छोटी हैं। इससे नप के ट्रैक्टर नहीं जा पाते। डोर-टू-डोर कलेक्शन से सारी गंदगी समाप्त हो जाएगी। हम सभी को इसमें सहयोग देना होगा। - कमल, पार्षद, वार्ड-1
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टाफ की पूर्ति होना जरूरी है। रात को सफाई कराने का निर्णय ठीक है। अभी कई जगह रात्रि की सफाई बाकी है। इनकी संख्या भी बराबर रखी जाए। हम हमेशा सहयोग के लिए तत्पर हैं। - विनय यादव, पार्षद, वार्ड-2

शहर साफ-सुथरा रहे। अभी शहर में सुधार की काफी गुंजाइश है। जमीन पर काम होना चाहिए। सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाई जाए। जिससे ही समुचित क्षेत्र की सफाई हो सके। - ओमप्रकाश सैनी, पार्षद, वार्ड-4
डोर टू डोर सफाई होना जरूरी है। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन अभी काफी प्रयास बाकी है। लोग अभी खाली प्लाटों गंदगी डाल देते हैं। मेरा सहयोग हमेशा नगर परिषद के साथ रहेगा। - सुमेर सिंह, पार्षद, वार्ड-5
सफाई सबसे बड़ी चीज है। यह किसी एक की जिम्मेदारी नहीं बल्कि सभी का नैतिक कर्तव्य है। सभी को इसमें भागीदार बनना चाहिए। शहर की रैंक सुधरेगी तो सभी का विकास होगा। - गीता देवी, पार्षद, वार्ड-6
सफाई अभियान अच्छा चल रहा है। हमारे वार्ड में पहले से ही अच्छी सफाई थी। मेरा सहयोग हमेशा नगर परिषद के साथ रहेगा। नगर परिषद बहुत अच्छा काम कर रही है। - प्रेमलता, पार्षद, वार्ड-7
सफाई का ध्यान रखें। बाहर कूड़ा ना फेंके। इस तरह अब सहयोग हो रहा है। हमेशा रखें। सफाई रहेगी तो बीमारियां नहीं फैलेंगी। शहर की रैंकिंग सुधरेगी। इसमें सभी का सहयोग अपेक्षित है। - पूनम सतीजा, पार्षद, वार्ड-8
सफाई को लेकर अधिकारियों को जागरूक होना होगा। इसी के बाद सफाईकर्मी भी अच्छा काम कर पाएंगे। सफाई कर्मियों की कमी है, उसे भी शीघ्र पूरा किया जाए। जिससे हमारे शहर की रैंकिंग सुधरे। - मनीष चराया, पार्षद, वार्ड-9
अभी रेवाड़ी में सफाई की बहुत गुंजाइश है। कुछ इलाकों की ही सफाई होकर रह जाती है। अधिकारियों से अपील है कि शहर के अंदर भी थोड़ा ध्यान दें। मेरा सहयोग नगर परिषद के साथ है। - पवन बठला, पार्षद, वार्ड-10
हमारा शहर को सफाई के मामले में नंबर एक होना चाहिए। लेकिन नगर परिषद प्रशासन को चाहिए कि शहर के सभी क्षेत्रों में समान रूप से सफाई करवाए। अलका मेहंदीरत्ता, पार्षद वार्ड- 11
शहर को सफाई की रैंकिंग में पहला स्थान मिलना चाहिए। लेकिन लोगों को स्वच्छता के प्रति स्वयं को जागरूक होना चाहिए। - गुरदयाल, पार्षद वार्ड -12
शहर में सफाई हो रही है। बहुत अच्छा कार्य है, लेकिन यह कार्य लगातार किया जाना चाहिए। स्वच्छता की रैंकिंग में भी शहर को प्रथम स्थान मिलना चाहिए। - चंदन यादव, पार्षद वार्ड -13
शहर को स्वच्छता में अच्छी रैंकिंग मिलनी चाहिए। नगर परिषद की ओर फिलहाल सर्वे टीम को दिखाने के लिए शहर के बाहरी क्षेत्रों में सफाई करवा दी, अंदर के क्षेत्रों में गंदगी का आलम है। - अशोक राव, पार्षद वार्ड-14
सफाई के प्रति सभी लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। सभी चाहते है कि स्वच्छता में शहर अव्वल हो। - बबीता सैनी, पार्षद वार्ड-15
स्वच्छता की रैंकिंग में शहर पहले पायदान पर रहे। शहर में चारों ओर सफाई है। गंदगी से छुटकारा मिल रहा है। - संजय मलिक, पार्षद वार्ड- 16
स्वच्छ रहना तो वैसे भी जरूरी है। आजकल शहर में सफाई व्यवस्था जोरों पर है। लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। यह अभियान लगातार चलाया जाना चाहिए। - सुचित्रा चांदना, पार्षद वार्ड-17
नगर परिषद प्रशासन की ओर से सर्वे टीम को दिखाने शहर के बाहरी क्षेत्रों में सफाई करवाई जा रही है, लेकिन मौहल्लों एवं अंदर के वार्डों की हालत बहुत दयनीय है। भारत भारद्वाज, पार्षद -18
यह सफाई अभियान लगातारचलाया जाना चाहिए। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होना पड़ेगा। जब तक लोग स्वयं जागरूक नहीं होंगे गंदगी से छुटकारा नहीं मिल पाएगा। गीता, पार्षद वार्ड -19
शहर में चारों ओर सफाई है। शहर को स्वच्छता के मामले में बठिया रेंकिंग मिलनी चाहिए। साथ ही लोगों को भी अपने आसपास सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। विजय राव, पार्षद वार्ड- 20
-------------
शहर की सफाई बहुत अच्छी हो रही है। सेक्टर भी काफी साफ-सुथरे नजर आ रही है। नगर परिषद की टीम बहुत अच्छा काम कर रही है। हमारे शहर की रैंकिंग में जरूर सुधार होगा। -पूनम यादव, पार्षद-21
शहर की सफाई व्यवस्था बेहद अच्छी है। लगातार शहर की सफाई होने से रैंकिंग में सुधार होगा। हमें पूरा विश्वास है। नगर परिषद को पूरी तरह से सहयोग किया जाएगा। - रवि यादव, पार्षद-22
पहले से बहुत अच्छी सफाई देखने को मिल रही है। एक मैसेज पर ही टीम तुरंत कूड़े को उठा ले जाती है। हालांकि अभी कुछ कमियां हैं। वह भी संभवत: शीघ्र ही दूर हो जाएगी। रामअवतार छाबड़ी, पार्षद, वार्ड-23
पिछले साल शहर ने 166 अंक की छलांग लगाई थी। इस बार उससे भी अधिक अंक की छलांग लगने की संभावना है। सभी ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभाई है। पुष्पा देवी, पार्षद, वार्ड -24
नगर परिषद की टीम की ओर से सफाई बेहद अच्छी हो रही हैं। शहर की सफाई व्यवस्था अच्छी होने से रैंकिग में सुधार हो सकता है। इसमें जनता का सहयोग भी अपेक्षित है। तभी हमारा सपना साकार होगा। डॉ. सत्यनारायण यादव, पार्षद वार्ड-25
शहर में चारों तरफ बहुत अच्छी सफाई हो रही है। यह सफाई निरंतर होनी चाहिए। जिससे शहर की हालत बेहतर बन सके। साथ ही शहरवासियों से भी अपील है कि वह भी इस कार्य में सहयोग दे। इतेन्द्रपाल, पार्षद, वार्ड-26
शहर में सफाई व्यवस्था की बेहद कमी है। इसमें अभी बहुत अधिक सुधार हो सकता है। सफाई कर्मियों की भी कमी है। इनमें शीघ्र सुधार हो। हमारा सहयोग नगर परिषद के साथ है। इंदू मुरली, पार्षद, वार्ड-27
शहर की सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए नगर परिषद की टीम ओर से काफी बेहद प्रयास किये जा रहे हैं। जगह-जगह से कूड़ा उठाया जा रहा है। सभी कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। गायत्री कर्दम, पार्षद वार्ड-28
सफाई पर बाहरी क्षेत्रों में अधिक ध्यान दिया जा रहा है। भीतर वाले इलाके में कम ही ध्यान है। सभी को समान रूप से देखने की जरूरत है। हमारा सहयोग नगर परिषद के साथ हमेशा बना रहेगा। शकुंतला भांडोरिया, पार्षद, वार्ड-29
साफ सफाई व्यवस्था को देखकर लगता है कि शहर की रैंकिग में सुधार हो सकता है। आमजन को भी इसमें भागीदार बनना होगा। तभी इसे करने का उद्देश्य सफल हो सकता है। अमृत कला टिकानिया, पार्षद वार्ड-30
यह सफाई सर्वे तक ही नहीं रहे। आगे भी निरंतर चले तो शहर की रैंकिंग नंबर एक तक पहुंच सकती है। हम हर समय नगर परिषद के साथ खड़े हैं। जो मदद हमसे ली जाएगी उसे हम पूरा करेंगे। प्रमिला भार्गव, पार्षद वार्ड- 31
-----------------------------
साल भर स्वच्छता पर काम हुआ है। सभी ने अपना बेहतर योगदान दिया। सभी का भरपूर सहयोग मिला। हमें पूरी आशा है कि इस बार हमारी रैंकिंग पिछली बार की तुलना में और अच्छी होगी। - विनीता पीपल, प्रधान, नगर परिषद, रेवाड़ी

नगर परिषद ने अपने स्तर पर पूरी मेहनत की है। जनता का भी बेहद अच्छा सहयोग मिला है। स्वच्छ एप पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों से भी संपर्क किया जाएगा। उम्मीद है कि हमारी रैंकिंग में सुधार होगा। - मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed