फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शीत लहर से छूटी कंपकंपी, पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा

शीत लहर से छूटी कंपकंपी, पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा

Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
Updated Fri, 05 Jan 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
शीत लहर से छूटी कंपकंपी, पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा
शीत लहर से छूटी कंपकंपी, पारा जमाव बिंदु पर पहुंचा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद चली शीत लहर ने कंपकंपी छुड़ा दी है। पारा जमाव बिंदु पर पहुंच गया है। वीरवार को रेवाड़ी में न्यूनतम तापमान -0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बावल में पाला पड़ा। इससे सुबह फसलों पर बर्फ की सफेद चादर जैसी बिछी देखी गई। शीत लहर ने लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर दिया। उधर, पाला पड़ने से किसान भी चिंतित हैं। क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केंद्र के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. सत्यवीर यादव ने किसानों को पाले से बचने के लिए पानी देने की सलाह दी है। वहीं पाले से सब्जियों में अधिक समस्या हो सकती है। पड़ रही ठंड से सभी हैरान हैं। हालांकि रेवाड़ी के बावल में नौ फरवरी 2012 को -2.5 डिग्री तक तापमान जा चुका है। कृषि वैज्ञानिक छह और सात जनवरी के दौरान और भी अधिक तापमान गिरने की बात कह रहे हैं।
---------------
सरसों और गेहूं की विशेष निगरानी
जमाव बिंदु की तरफ बढ़ रहे तापमान से जहां सर्दी बढ़ेगी वहीं फसलों के लिए भी हानिकारक साबित होगा। इससे किसानों के चेहरों पर शिकन बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक इसके लिए सरसों और गेहूं की विशेष निगरानी की बात कह रहे हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार किसान सरसों की फसल में सिंचाई अवश्य करें। पानी उपलब्ध ना हो तो जिस तरफ से हवा आ रही है उस ओर धुआं करें। मौसम परिवर्तनशील रहने और वातावरण में आर्द्रता अधिक होने के कारण सरसों में चेपा, कीट का प्रकोप हो सकता है। सरसों में सफेद रतुआ हो तो उपयुक्त दवा का छिड़काव करें।
विज्ञापन

------------
तीन जगह चल रहे रैन बसेरे
जिले में रेडक्रॉस की तरफ से तीन जगह रैन बसेरे चल रहे हैं। रेडक्रॉस के सहायक सचिव रवि हुड्डा ने बताया कि रेवाड़ी शहर में बस स्टैंड रेवाड़ी, रेड क्रॉस भवन एवं बावल में नगर पालिका की जमीन पर रैन बसेरे चल रहे हैं। यहां प्रतिदिन चार से पांच लोग सर्दी से बचने के लिए आ रहे हैं। शहर में चलने वाले रैन बसेरों पर रेडक्रॉस ने भी सभी इंतजाम किए हैं। यहां बेड से लेकर कंबल, बिस्तर और रजाई की पूरी व्यवस्था है। वहीं बावल में चल रहे रैन बसेरे में नगर पालिका ने बेड उपलब्ध कराए हैं। वहीं कंबल, रजाई और बिस्तर रेडक्रॉस ने दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
दर्जनभर ट्रेनें रही रद्द
कोहरे और ठंड से रेवाड़ी पहुंचने वाली दर्जनभर ट्रेनें वीरवार को लेट रही। इसमें 17404 सुल्तानपुर तीन घंटे, 14311 आला हजरत एक्सप्रेस चार घंटे, 12416 आश्रम एक्सप्रेस एक घंटे, 22471 सराय रोहिल्ला एक घंटे, 15716 गरीब नवाज डेढ़ घंटे, रानीखेत दो घंटे, 12413 पूजा एक्सप्रेस एक घंटे, 22450 चंडीगढ़-बांद्रा दो घंटे, 12481 चेतक एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। वहीं जयपुर-हिसार पैसेंजर को जयपुर ना भेजकर रेवाड़ी तक ही सीमित कर दिया है।
----------
ग्रामीण अंचलों में अधिक प्रभाव
सर्दी का ग्रामीण अंचलों में खासा प्रभाव देखा जा रहा है। सर्वाधिक असर बावल में देखा गया। कोसली, खोल, कुंड, धारूहेड़ा, सहित अन्य जगहों पर लोगों का ठंड से बुरा हाल है। किसान सब्जियों को लेकर काफी चिंतित हैं। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ताप रहे हैं।


पांच टीमों ने बांटे कंबल
रेवाड़ी में पड़ी कड़ाके की ठंड के बीच मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने वीरवार रात को उपायुक्त पंकज से बात की। इसके बाद उपायुक्त ने पांच टीमें बनाकर रेवाड़ी, बावल और धारूहेड़ा में कंबल बांटने के निर्देश दिए। जिसके बाद टीमों ने यहां रैन बसेरों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर कंबल बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed