फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   - सुबह 11 बजे पर छाया रहा कोहरा

- सुबह 11 बजे पर छाया रहा कोहरा

Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
Updated Thu, 14 Dec 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
- सुबह 11 बजे पर छाया रहा कोहरा
कोहरे से घटाई दृश्यता, न्यूनतम तापमान चार डिग्री गिरा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
सोमवार को हुई बूंदाबांदी का असर दिखने लगा है। कड़ाके की ठंड के साथ अब कोहरे ने भी शहर को आगोश में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को घने कोहरे के चलते आम जन जीवन पूरी तरह प्रभावित दिखा। सुबह से ही कोहरे ने शहर को ढका हुआ था और दृश्यता 10 से 15 मीटर के बीच रही। कोहरा सुबह 11 बजे तक जारी रहा।
बुधवार को जहां अधिकतम तापमान 16.06 डिग्री था, वहीं न्यूनतम तापमान 8.05 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 16.05 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस था। न्यूनतम तापमान में एकदम से आई कमी से ठंड ने जोर पकड़ लिया है। सर्दी के चलते लोग जगह-जगह अलाव तापते दिखे। वहीं स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर वृद्धजन तक प्रभावित रहे। सुबह जल्दी कार्यालयों में जाने वाले लोग भी खासे परेशान दिखे।
विज्ञापन

---
विजिबिलिटी सामान्य से बिलकुल कम रहने के चलते सड़कों पर वाहन रेंग-रेंगकर चलते दिखे। इसके चलते वाहन चालकों ने दिन में भी हेड लाइट ऑन कर रखी थीं। इससे शहर में कई जगह जाम की स्थिति बनी रही। सुबह 11 बजे तक यही स्थिति रही। 11 बजे कोहरा छटने के बाद मौसम साफ हुआ। इसके बाद जाकर स्थिति सामान्य हुई। हालांकि देर शाम फिर से कोहरा छा गया।े
विज्ञापन
विज्ञापन

---
हाईवे पर बने कट भी परेशानी
काहरे में हाईवे पर बने कट हादसों की वजह बन सकते हैं। रेवाड़ी से नेशनल हाईवे संख्या-8, रेवाड़ी से बीकानेर और रेवाड़ी से पानीपत हाईवे संख्या- 71 गुजर रहे हैं। इसी के साथ गुरुग्राम से वाया पटौदी-रेवाड़ी को भी राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किया हुआ है। रेवाड़ी-लोहारू, रेवाड़ी-सोहना स्टेट हाईवे भी रेवाड़ी से होकर निकलता है। कापड़ीवास से लेकर बावल के खेड़ा बॉर्डर तक दर्जनभर से अधिक कट बने हुए हैं। जो लोगों की जान जोखिम में डाल रहे हैं।
---
रोडवेज बसों पर पीली लाइट लगाने के निर्देश
रोडवेज महाप्रबंधक लाजपत राय ने लंबे रूटों पर चलने वाली रोडवेज बसों में पीली लाइट लगाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि इन दिनों में पीली लाइट लगाना बहुत जरूरी है, जिससे हादसे से बचा जा सकता है। वहीं उन्होंने चालकों और परिचालकों से भी कोहरे में सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

---
कोहरे को लेकर हमारी ओर से सारी तैयारियां हैं। सड़कों पर सफेद पट्टियां कराई जा रही हैं। रिफ्लेक्टर लगाए जा रहे हैं। ट्रॉली और ऑटो पर भी पीली और लाल रंग की लाइट लगवाने के निर्देश दिए हैं।
सूरजभान, प्रभारी, यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed