फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   31 quintal crackers recovered from former councilor's house, arrested and sent to jail

पूर्व पार्षद के घर से बरामद किए 31 क्विंटल पटाखे, गिरफ्तार कर भेजा जेलपूर्व पार्षद के घर से बरामद किए 31 क्विंटल पटाखे, गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 11 Nov 2020 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
31 quintal crackers recovered from former councilor's house, arrested and sent to jail
बावल में सोमवार देर रात तक चली कार्रवाई में पूर्व पार्षद के गोदाम से 3110 किलो पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पूर्व पार्षद मोहल्ला हसनपुरा निवासी हरीश कुमार मेहंदीरत्ता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पार्षद ने घर में ही गोदाम बना कर पटाखों का स्टाक रखा हुआ था। सीएम फ्लाइंग को सूचना मिली थी कि वहां भारी मात्रा में पटाखों का स्टॉक कर उन्हें बेचा जा रहा है।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक अशोक कुमार रावत के साथ मकान में बने गोदाम में छापेमारी की थी। टीम ने अवैध रूप से पटाखे बेच रहे पूर्व पार्षद हरीश कुमार मेहंदीरत्ता को काबू कर लिया। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। गोदाम से विभिन्न प्रकार के 3110 किलोग्राम पटाखे बरामद किए गए हैं। एएसआई किशोर कुमार की शिकायत पर आरोपी पूर्व पार्षद के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवहेलना, धोखाधड़ी व विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। जांच अगिधकारी हेडकांस्टेबल विपिन कुमार ने बताया कि आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन

बाजार में बिक रहे हैं पटाखे
सीएम फ्लाइंग द्वारा अवैध पटाखों की बिक्री व स्टाक को लेकर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन की ओर से भी पटाखों की बिक्री रोकने के लिए निर्देश जारी किए गए है, परंतु इन निर्देशों का पालन नहीं हो पा रहा है। प्रतिबंध के बावजूद बाजार में कुछ जगहों पर चोरी-छिपे पटाखे बेचे जा रहे हैं। सीएम फ्लाइंग द्वारा एक के बाद एक की जा रही कार्रवाई के बावजूद पुलिस द्वारा अवैध पटाखों की बिक्री को लेकर ढिलाई बरती जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में पटाखों की चोरी-छिपे बिक्री अधिक हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed