फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   300 children performed yoga at the championship.

Rewari News: चैंपियनशिप में 300 बच्चों ने किया योग का प्रदर्शन

Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 18 Oct 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
300 children performed yoga at the championship.
फोटो : 25प्रतियोगिता में योग करते विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज - फोटो : विकास भवन के पास लगा बीओबी का एटीएम।
रेवाड़ी। झज्जर रोड पर एक पैलेस में शक्रवार को जिला योग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। इसमें आरपीएस इंटरनेशनल स्कूल धारूहेड़ा प्रथम रहा।
विज्ञापन

राज इंटरनेशनल स्कूल रेवाड़ी द्वितीय और दूसरा रनर-अप आरपीएस पब्लिक स्कूल धारूहेड़ा रहा। मुख्य अतिथि इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के असिस्टेंट डायरेक्टर सपोर्ट देवेंद्र ढाका, प्रदेश उपाध्यक्ष हरियाणा महिला कांग्रेस दीपिका यादव, और युवा कांग्रेस नेता लवली यादव उपस्थित रहे। प्रतियोगिताओं का आयोजन विभिन्न आयु वर्गों में किया गया, जिसमें 6 वर्ष से लेकर 40 वर्ष और उससे ऊपर के प्रतिभागी शामिल हुए।
विज्ञापन

इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के योग विभाग के शिक्षक अमित, डॉ. धर्मवीर यादव, प्रवीन कुमार और अमनदीप ने कार्यक्रम में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। इस आयोजन को जितेंद्र यादव ने प्रायोजित किया और विशेष अतिथि के रूप में बच्चों को कैश पुरस्कार प्रदान किए। जिला योग सचिव राहुल, जिला अधकश सचेत और तकनीकी डायरेक्टर विकाश सैनी ने प्रतियोगिता में योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहली बार जिले में नकद पुरस्कार देकर बच्चों का मनोबल बढ़ाया गया। प्रतियोगिता में बच्चों और कॉलेज के छात्रों ने योग के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया, जिससे यह कार्यक्रम यादगार बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed