फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   3 lakh 50 thousand quintals of mustard lifted

Rewari News: 3 लाख 50 हजार क्विंटल सरसों की हुई उठान

Sun, 28 Apr 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 28 Apr 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
3 lakh 50 thousand quintals of mustard lifted
रेवाड़ी। शहर की अनाज मंडी में सड़क के किनारे लगा बोरियों का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। मौजूदा समय में अनाज मंडी प्रशासन फसल उठान पर जोर दे रहा है। यही कारण है कि 29 अप्रैल तक फसल की खरीद नहीं होगी। केवल उठान का ही कार्य किया जाएगा। 28 अप्रैल को जिले में 3 लाख 50 हजार क्विंटल सरसों की उठान नहीं हुई। 2 लाख 50 हजार क्विंटल का अभी उठान होना है। अभी तक कुल 5 लाख 70 हजार क्विंटल सरसों खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन

खरीद प्रक्रिया तो ठीक चली, लेकिन उठान में देरी की वजह से किसानों को परेशानी हो रही है। दरअसल अभी किसानों का पैसा फंसा हुआ है। 32 करोड़ से अधिक की राशि बन चुकी है। करीब 30 प्रतिशत किसानों का पैसा फंसा हुआ है। जब तक फसल गोदाम में नहीं पहुंच जाती तब तक किसानों को पैसा नहीं मिलेगा। बहरहाल ज्यादा रकम फंसने की वजह से मंडी प्रशासन ने उठान पर जोर दिया है। ताकि किसानों को पैसा जल्द से जल्द मिल सके।
विज्ञापन

उठान प्रक्रिया धीमा होने का कारण ट्रांसपोर्ट की कमी बताई जा रही है। साथ ही लगातार अनाज मंडी में आ रही सरसों की वजह से ढेर लगता गया। गाड़ियों की कमी से जूझ रहा मंडी प्रशासन समय पर उठान नहीं करवा पाया। यही कारण है कि अब अनाज मंडी फसल से अटी पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान वेदपाल ने बताया कि अभी तक सरसों का पैसा नहीं आया है। जब भी वह पैसे की मांग करते हैं तो बताया जाता है कि अभी फसल का उठान ही नहीं हुआ है। सुनील का कहना है कि पैसे मांगने पर बताया जाता है कि गोदाम में फसल पहुंचने के बाद ही खाते में रुपये आएंगे। कुल मिलाकर, किसानों को परेशानी ही हाथ लग रही है। किसान अलसुबह ही अपनी फसल बेचने के लिए मंडी की ओर चल देते हैं, उसके बाद कई दिनों तक पैसे के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ती है।

इंसेट
शहर की अनाज मंडी में रास्ते से निकलना मुश्किल

शहर की अनाज मंडी में स्थिति इस प्रकार की हो चुकी है कि गाड़ियों के निकलने के लिए जगह भी कम पड़ रही है। उठान की प्रक्रिया धीमी होने की वजह से सरसों के कट्टे सड़क के किनारे रखने पड़ रहे हैं। कई बार जाम भी देखने को मिलता है। इस कारण आढ़ती भी परेशान रहते हैं।


इंसेट
रेवाड़ी व बावल अनाज मंडी में 30 से होगी सरसों की

एसडीएम एवं प्रशासक मार्केट कमेटी रेवाड़ी विकास यादव ने बताया कि किसानों की सुविधा के लिए रेवाड़ी व बावल स्थित नई अनाज मंडी में किसानों की सरसों की खरीद जारी किए गए गावों के रोस्टर के हिसाब से की जाएगी, जिससे कि किसानों को समस्या का सामना न करना पड़े। उन्होंने किसानों से आह्वान किया कि वे अपनी बारी अनुसार ही फसल को मंडियों में बेचने के लिए लाएं। रेवाड़ी व बावल स्थित नई अनाज मंडी में निर्धारित शेड्यूल अनुसार 30 अप्रैल से 2 मई तक किसानों की सरसों की सरकारी खरीद की जाएगी। 29 अप्रैल को मंडियों में खरीद कार्य नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed