{"_id":"6845b4d9e6aa91e2f7052b27","slug":"3-corona-patients-found-all-three-men-rewari-news-c-198-1-rew1001-220773-2025-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कोरोना के 3 मरीज मिले, तीनों पुरुष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कोरोना के 3 मरीज मिले, तीनों पुरुष
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में कोरोना की जांच के दौरान तीन मरीज पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। एक यादव नगर मोहल्ला, दूसरा गांव मस्तापुर और एक फतेहाबाद गांव का रहने वाला है। इन पीड़ितों में तीनों ही पुरुष हैं, जिनमें एक की उम्र 24, दूसरे की 28 और तीसरे की 41 वर्ष है। इससे पहले जो 60 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव मिली थी, उसकी भी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी।
लिए गए सैंपलों को नागरिक अस्पताल की मॉलीक्युलर लैब में जांच के लिए लगाया गया था। कुल 93 सैंपल की जांच की गई है, जिनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों ही पीड़ित नागरिक अस्पताल में सामान्य जांच के लिए आए थे। इन मरीजों को खांसी जुकाम की शिकायत थी। तीनों मरीजों को आइसोलेट किया गया है।
साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम भी इन मरीजों पर विशेष नजर बनाए है। इनके परिवारजनों को भी टेस्ट कराने की सलाह दी गई है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की ओर से मॉलीक्युलर लैब में आरटीपीसीआर सैंपल लगाए जा रहे हैं। फिलहाल जो पिछले सप्ताह 60 वर्षीय कोरोना पॉजिटिव महिला मिली थी, वह अब ठीक हो चुकी है। नागरिक अस्पताल के कोविड-99 रूम में फ्लू ओपीडी भी शुरू की हुई है। साथ ही कोरोना वार्ड के लिए 10 बेड रिजर्व रखे गए हैं।
विज्ञापन
-- -- -
जिले में करीब 15 लाख डोज वैक्सीन लोगों को लग चुकी
जिले में करीब 15 लाख वैक्सीन डोज लोगों को लगाई गई थी। कोरोना-19 की दस्तक जब रेवाड़ी में हुई थी तो करीब 25 हजार लोगों को इसने अपनी चपेट में लिया था। अधिकांश लोग कुछ समय बाद ठीक हो गए थे। 261 लोगों को कोविड के कारण जान गंवानी पड़ी थी।
-- -- -- -- -- -- -
बचने के लिए करें ये कार्य
सीएमओ नरेंद्र दहिया ने बताया कि भीड़भाड़ वाली जगह पर मास्क लगाएं, हाथों की सफाई करें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साफ-सफाई रखें, मुंह और नाक न छुएं, हेल्दी लाइफ स्टाइल बनाएं, यानी पौष्टिक भोजन के साथ ही नियमित व्यायाम करें।
वर्जन
कुल 93 सैंपल जांच में तीन पॉजिटिव मिले हैं। अगर संदिग्ध लक्षण जैसे खांसी, जुकाम व तेज बुखार व कुछ अन्य लक्षण दिखाई दें तो जांच के लिए नजदीकी सीएससी या पीएचसी पर पहुंचे। कोरोना के लक्षणों में नाक बहना, खांसी, बुखार, सिर दर्द, गले में खराश व उल्टी दस्त शामिल हैं। -डॉ. जोगिंदर सिंह, डिप्टी सिविल सर्जन एवं लैब इंचार्ज