{"_id":"6102da608ebc3e588165616e","slug":"2700-rupies-looted-from-armymen-rewari-news-rtk619353894","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहे सेना के जवान को पिस्तौल दिखा लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार पत्नी को अस्पताल ले जा रहे सेना के जवान को पिस्तौल दिखा लूटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। रानीखेत में कार्यरत सेना के जवान को बीमार पत्नी को अस्पताल लेकर जाते समय कार सवार पांच-छह बदमाशों ने कार के शीशे पर अंडे फेंककर लूट लिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने सैनिक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव निगानियावास निवासी सैनिक राजेश ने पुलिस को बताया कि वह सेना में कार्यरत हैं। आजकल वह रानीखेत में तैनात हैं और 40 दिन की छुट्टी पर घर आए हुए हैं। 27 जुलाई की रात पत्नी प्रवीण देवी की अचानक तबीयत खराब होने पर वह कार से उन्हें लेकर दिल्ली बेस अस्पताल जा रहे थे। इसी दौरान दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित मसानी बैराज पुल के पास उनकी गाड़ी के करीब से एक अन्य गाड़ी गुजरी और इस दौरान उनकी गाड़ी के शीशे पर गंदगी लग गई। वाइपर से शीशा साफ नहीं हुआ तो उन्होंने साइड में गाड़ी रोककर देखा तो शीशे पर अंडे के छिलके लगे हुए थे। इसी दौरान करेटा गाड़ी से उतरकर 5-6 युवक उनके पास आए और गाड़ी रोकने का कारण पूछा। इससे पहले कि वह कुछ समय पाते बदमाशों ने पीछे से उनकी गर्दन को पकड़ ली और पिस्तौल दिखाकर उनकी जेब से 2700 रुपये की नकदी, आधार कार्ड, सेना का आई कार्ड व मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी कार में सवार होकर फरार हो गए। पत्नी की तबीयत ज्यादा खराब होने के कारण उन्होंने नजदीकी थाने में सूचना दी और अस्पताल के लिए निकल पड़े। धारूहेड़ा पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।