{"_id":"6adbb0b017c975355e0f94d3","slug":"27-students-from-igu-visited-the-udayan-care-centre-of-excellence-rewari-news-c-198-1-rew1001-247623-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: आईजीयू के 27 विद्यार्थियों ने किया उदयन केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: आईजीयू के 27 विद्यार्थियों ने किया उदयन केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण
Sat, 24 Oct 2026 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 24 Oct 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
उदयन केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का भ्रमण करते विद्यार्थी। स्रोत : विवि
धारूहेड़ा। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय (आईजीयू) के सामाजिक कार्य विभाग के 27 विद्यार्थियों और तीन कर्मचारियों ने उदयन केयर के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस धारूहेड़ा का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) क्षेत्र में तकनीकी प्रशिक्षण, कौशल विकास और रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।
विश्वविद्यालय की टीम का नेतृत्व डॉ. सत्येंद्र ने किया, जबकि उदयन केयर की ओर से असिस्टेंट मैनेजर धर्मेंद्र कुमार ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। विद्यार्थियों ने सेंटर में उपलब्ध ईवी प्रशिक्षण सुविधाओं और तकनीकी उपकरणों को देखा।
उन्हें युवाओं को निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण देकर रोजगार के अवसरों से जोड़ने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी दी गई। भ्रमण के दौरान कौशल विकास और आजीविका कार्यक्रमों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को बताया गया कि वे समुदाय के युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों के प्रति जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
दोनों संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भविष्य में आपसी सहयोग बढ़ाने, विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान उपलब्ध कराने और ईवी क्षेत्र में रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण को बढ़ावा देने की संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।
कार्यक्रम का समन्वय उदयन केयर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के सेंटर कोऑर्डिनेटर टिंकू सिंह ने किया। इसमें आईजीयू की संगीता दयाल, सामाजिक कार्य विभाग से सतीश कुमार और मनीषा तथा उदयन केयर से सुनील कुमार और हरीश चंद्र सैनी भी उपस्थित रहे।