{"_id":"691f7b5f6bf0a2c92f046be7","slug":"268-students-participated-in-the-block-level-competition-rewari-news-c-198-1-rew1001-229206-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 268 छात्र-छात्राओं ने खंडस्तरीय प्रतियोगिता में लिया भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 268 छात्र-छात्राओं ने खंडस्तरीय प्रतियोगिता में लिया भाग
विज्ञापन
नाहड़ में परीक्षा देते बच्चे। स्रोत : पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोसली। शहीद जीतराम राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नाहड़ में खंडस्तरीय सड़क सुरक्षा क्विज का आयोजन किया गया। खंड नाहड़ के राजकीय और अराजकीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
कक्षा एक से पांचवीं के लिए लेवल वर्ग 1 में 80 प्रतिभागी, कक्षा 6 से 8 वर्ग में लेवल 2 में 88 प्रतिभागियों ने और कक्षा 9 से 12 वर्ग के लेवल 3 में 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया। तीनों वर्गों के अंतर्गत 268 छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिता में भाग लिया। खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राजेंद्र यादव ने प्रतियोगिता का निरीक्षण किया।
विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया। विद्यालय के प्राचार्य जितेंद्र सिंह को परीक्षा का संचालन नकल रहित और ईमानदारी के साथ करने के लिए कहा। इस अवसर पर परीक्षा के नोडल अधिकारी के तौर पर नियुक्त राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झाल के प्राचार्य राजेंद्र एवं खंड नाहड़ के सहायक अधीक्षक दिनेश कुमार कौशिक और पुलिस विभाग से उप निरीक्षक सुरेश कुमार ने निरीक्षण किया।