{"_id":"6632a941f99bec703c03d717","slug":"26-students-of-the-school-registered-their-names-in-the-merit-list-rewari-news-c-198-1-rew1001-203910-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विद्यालय के 26 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विद्यालय के 26 विद्यार्थियों ने मेरिट सूची में नाम दर्ज कराया
Thu, 02 May 2024 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 May 2024 02:12 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। गांव बीकानेर स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय का 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। अध्यापक मुकेश कुमार ने बताया कि प्राचार्य मनोज कुमार के कुशल नेतृत्व में विद्यालय निरंतर कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। मंगलवार को घोषित हुए सीनियर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है।
विद्यार्थियों ने विद्यालय पहुंचकर खुशी का इजहार किया। प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ ने शुभकामनाएं देकर मुंह मीठा करवाया। वरिष्ठ प्रवक्ता विजय सिंह ने बताया कि विद्यालय के 59 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। सभी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 26 विद्यार्थियों ने मैरिट सूची में नाम दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि विद्यालय की अनु ने प्रथम, शिवानी ने द्वितीय तथा शिल्पा ने तृतीय स्थान हासिल किया। अमृता, अंजना, अंशिका, चेतना, लक्ष्मी, प्रीति, राधिका, रिचा, शशि, स्नेहा, अंकित, आर्यन, अवनीश, देवेंद्र, गोविंद, जतिन, मनीष, जयप्रकाश, जयवीर, लवनीश, मनीष, परमजीत, रविंदर आदि ने मेधा सूची में नाम दर्ज कराया। प्राचार्य मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।