फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2.58 lakh devotees traveled from Ringas station to Khatushyam fair

Rewari News: खाटूश्याम मेले में रींगस स्टेशन से 2.58 लाख श्रद्धालुओं ने की यात्रा

Sun, 01 Mar 2026 11:35 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 01 Mar 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
2.58 lakh devotees traveled from Ringas station to Khatushyam fair
रेवाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन। संवाद - फोटो : अर्जुन की मौत के बाद विलाप करतीं घर की महिलाएं एवं अन्य। स्रोत संवाद
रेवाड़ी। बाबा खाटूश्याम के लक्खी मेले में भक्तों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। 21 से 28 फरवरी तक आयोजित मेले में रींगस रेलवे स्टेशन से कुल 2.58 लाख यात्रियों ने यात्रा की। पिछले वर्ष के 2.28 लाख यात्रियों ने यात्रा की थी। इस बार रेलवे को 3.40 करोड़ रुपये की आय हुई जबकि और पिछले वर्ष 2.71 करोड़ रुपये की आय हुई थी।
विज्ञापन

रेवाड़ी से बड़ी संख्या में लोग मेले में शामिल होने के लिए गए थे। रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि मेले को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं।
विज्ञापन

यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए डीआरएम रवि जैन ने स्वयं रींगस जंक्शन पर व्यवस्थाओं की निगरानी की। एडीआरएम गौरव गौड़ और अशफाक हुसैन अंसारी भी लगातार मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो मेला शेल्टर बनाए गए, जिनकी कुल क्षमता लगभग 2 हजार यात्रियों की रही। सुरक्षा व्यवस्था के तहत 70 कामर्शियल स्टाफ, 200 आरपीएफ जवान, 200 जीआरपी कर्मी और 60 होमगार्ड तैनात किए गए।
भीड़ नियंत्रण के लिए प्लेटफॉर्म पर प्रवेश ट्रेन के समय से एक घंटा पूर्व ही दिया गया तथा सभी प्रवेश द्वारों पर टिकट जांच सख्ती से की गई।
टिकटिंग व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए 10 एटीवीएम मशीनें, मोबाइल यूटीएस सेवा, अतिरिक्त बुकिंग काउंटर और फैसिलिटेटर तैनात किए गए। मेले के दौरान कुल 150 स्पेशल ट्रेन ट्रिप संचालित की गईं, जिनमें से 5 ट्रिप अचानक बढ़ी भीड़ को देखते हुए अतिरिक्त रूप से चलाई गईं।

इसके अलावा यात्रियों के लिए अतिरिक्त पेयजल, कैटरिंग, अस्थायी शौचालय और मेला शेल्टर में लाइव खाटूश्यामजी दर्शन की व्यवस्था की गई। रेलवे प्रशासन की मॉनिटरिंग के चलते पूरा आयोजन व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed