फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   255 dengue patients found in the district so far, 172 recovered

Rewari News: जिले में अबतक मिले डेंगू के 255 मरीज, 172 हुए स्वस्थ

Mon, 13 Oct 2025 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 13 Oct 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
255 dengue patients found in the district so far, 172 recovered
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 255 हो गई है। इनमें से 172 मरीज इलाज करा कर स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 81 मरीज अस्पतालों में भर्ती होकर इलाज करा रहे हैं।
जिले में कुल 3695 सैंपल लिए गए हैं जिनमें से 255 में डेंगू की पुष्टि हुई है। वहीं, मच्छरों के लार्वा मिलने पर 3451 लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं। इस दौरान लोगों को जागरूक किया गया। लोगों से अपील की गई हैकि वे घरों में पानी नहीं एकत्रित होने दें। नगर परिषद, स्वास्थ्य विभाग और शहरी स्थानीय निकायों की टीमों की ओर से जगह-जगह फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है लेकिन इसके बावजूद संक्रमण की रफ्तार कम नहीं हो रही।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक मिले मरीजों में रेवाड़ी शहर में सर्वाधिक 113, सीएचसी बावल क्षेत्र में 46, खोल क्षेत्र में 45, सीएचसी मीरपुर में 24, गुरावड़ा क्षेत्र में 12, और नाहड़ क्षेत्र में 11 मरीज दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डेंगू के साथ-साथ मलेरिया के भी 14 पॉजिटिव केस अब तक सामने आ चुके हैं, जिससे स्वास्थ्य विभाग की चिंताएं और बढ़ गई हैं। डॉक्टरों ने बताया कि मौसम में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव डेंगू मच्छरों के पनपने के लिए अनुकूल माहौल प्रदान कर रहा है। इसके चलते मच्छर बढ़ रहे हैं।

चिकित्सकों का कहना है कि डेंगू से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय साफ-सफाई और सतर्कता है। शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द, आंखों के पीछे दर्द और लाल चकत्ते दिखने पर तुरंत जांच करवाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed