{"_id":"5f833d9e8ebc3e9bab1b80a0","slug":"250-metter-police-atm-buth-13-87-lacs-rewari-news-rtk5778275160","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने से 250 मीटर दूर 13.87 लाख से भरी एटीएम मशीन कटर से काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने से 250 मीटर दूर 13.87 लाख से भरी एटीएम मशीन कटर से काटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित बनीपुर चौक पर शनिवार रात को स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने कसौला थाने से महज 250 मीटर दूर 1387500 रुपये से भरी एसबीआई के एटीएम बूथ की मशीन को उखाड़ लिया। गैस कटर मशीन से बूथ काटते समय आग लग गई, जिसमें 2500 रुपये जल गए। मशीन काटने की आवाज पड़ोस की दुकान में सो रहे एक व्यक्ति को सुनाई दी तो पुलिस को फोन कर बुुलाया। पुलिस को आता देख बदमाश मशीन वहीं छोड़कर फरार हो गए, पुलिस ने हाईवे पर बदमाशों का पीछा भी किया। हमेशा की तरह बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बदमाशों ने बूथ में लगे सीसीटीवी कैमरों पर स्प्रे मार दिया था। पिछले 12 दिन में कसौला थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन को उखाड़ने की यह दूसरी वारदात है।
जानकारी के अनुसार बनीपुर चौक पर एसबीआई का एटीएम बूथ लगाया हुआ है। रात को स्कार्पियो कार में सवार होकर आए करीब पांच बदमाशों ने एटीएम बूथ में लगी मशीन को उखाड़ दिया। बदमाश मशीन को गाड़ी में रखने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान समीप ही एक चाय की दुकान में सो रहे दुकानदार की नींद खुल गई। उसने बदमाशों को मशीन उठाते हुए देखा तो तुरंत पुलिस कंट्रोल नंबर पर सूचना दी। सूचना मिलते ही कसौला थाना पुलिस तुुरंत मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर बदमाश मशीन को वहीं छोड़कर फरार हो गए।
8 अक्तूबर को मशीन में डाले थे 36 लाख रुपये
एटीएम मशीन में पैसे डालने वाली निजी कंपनी के फील्ड मैनेजर गांव मिढावली जिला मैनपुरी निवासी अंकित चौहान ने बताया कि कंपनी की ओर से बनीपुर चौक पर एसबीआई बैंक की एटीएम मशीन लगाई हुई है। आठ अक्तूबर को मशीन में 3687000 रुपये डाले थे। शनिवार की रात करीब 2.30 बजे कुछ अज्ञात चोरों ने शटर का का ताला तोड़कर मशीन काटकर चोरी करने का प्रयास किया, इस दौरान मशीन में आग भी लग गई। आग लगने से मशीन पूरी तरह जल गई और बदमाश मशीन नहीं ले जा सके। इसके चलते उसमें रखे 2500 रुपये भी जल गए। लेकिन बकाया कैश 1387500 रुपये मशीन में सुरक्षित मिल गए ।
विज्ञापन
आखिर कैसे पुलिस की आंखों के सामने से फरार हो गए बदमाश
बताया जा रहे है कि सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस को देेखकर बदमाश वहां से हाईवे के रास्ते भाग गए। पुलिस ने पीछा भी किया, लेकिन बदमाश चकमा देने में कामयाब हो गए। ऐसे में सवाल है कि आखिर किस तरह से बदमाश पुलिस की आंखों के सामने से फरार हो गए। वहीं थाने से महज 250 मीटर की दूरी पर भी चोरों में पुलिस का भय नही है तो बाकी जगहों पर कैसे कानून व्यवस्था सुधरेगी।
12 दिन में मशीन तोड़ने की दूसरी वारदात
सर्दी का मौसम शुरू होते ही एटीएम बूथ की मशीन तोड़ने वाले बदमाशों ने सक्रियता बढ़ा दी है। औद्योगिक क्षेत्र के एटीएम बूथ बदमाशों के निशाने पर रहते हैं। बदमाशों द्वारा कसौला थाना क्षेत्र में एटीएम मशीन तोड़ने की यह दूूूूसरी घटना है। इससे पहले 29 सितंबर को जड़थल में लगी एक मशीन को तोड़कर करीब 82 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली थी।
कसौला थाना से महज 250 मीटर दूर
बनीपुर चौक पर जिस स्थान पर यह बूथ लगाया गया है वहां से महज 200 मीटर की दूरी पर कसौला थाना है तथा 100 मीटर की दूरी पर चौक है, जहां हर वक्त पुलिस कर्मी मौजूद रहते हैं। इसके बाद भी बदमाशों ने बूथ की मशीन को उखाड़ दिया और पुलिस को भनक तक नहीं लगी।