फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   25 lakh extrotion demand from property dealer in gurugram

गुरुग्राम के कुख्यात बदमाश ने कॉल कर प्रॉपर्टी डीलर से मांगी

Tue, 11 Aug 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
25 lakh extrotion demand from property dealer in gurugram
जिले में एक के बाद गुरुग्राम के गैंगस्टर व उनके गुर्गे धीरे-धीरे अपनी सक्रियता बढ़ा रहे हैं। वे कभी व्यापारियों पर फायरिंग कर रहे हैं तो कभी प्रॉपर्टी डीलर को रंगदारी के लिए गोली मारने की धमकी दे रहे हैं। मंगलवार को भी शहर के सेक्टर-तीन निवासी प्रॉपर्टी डीलर पूर्व ब्लॉक समिति सदस्य से गुरुग्राम के एक कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर 25 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। रंगदारी नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी गई है। पिछले तीन दिनों से बार-बार रंगदारी की कॉल आने पर पीड़ित ने मंगलवार को पुलिस को मामले की शिकायत दी। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर को सुरक्षा मुहैया कराने के साथ ही मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। सेक्टर-तीन चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गांव शहबाजपुर निवासी एडवोकेट धीरज यादव प्रॉपर्टी डीलर है तथा वर्तमान में सेक्टर-तीन में परिवार के साथ रहता है। पिछले दो दिनों से उसके पास व्हॉट्सएप कॉल आ रही है। कॉल करने वाले ने अपने आप को सूबे सिंह बड़गुर्जर बताते हुए 25 लाख रुपये की डिमांड की तथा पैसे नहीं देने पर गोली मारने की धमकी दी। धीरज ने बार-बार कॉल कर रंगदारी की धमकी देने की शिकायत मंगलवार को पुलिस को दी। कुख्यात गैंगस्टर के नाम पर रंगदारी मांगने की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई। पुलिस ने पीड़ित को सुरक्षा मुहैया कराई गई है। धीरज की शिकायत पर सेक्टर-तीन चौकी पुलिस ने रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पांच लाख रुपये का इनामी बदमाश है सूबे सिंह राठी
सूबे सिंह राठी गुर्जर गुरुग्राम का कुख्यात बदमाश है तथा लंबे समय से गैंगस्टर कौशल का शूटर भी रहा है। अब लंबे समय से अपनी गैंग चला रहा है। सूबे सिंह पर हत्या व रंगदारी सहित 20 से अधिक मामले दर्ज हैं तथा उस पर करीब पांच लाख रुपये इनाम भी रखा गया है। गांव मुंडनवास निवासी चांदराम भी सूबे सिंह की गैंग से लंबे समय तक जुड़ा रहा है। चांदराम वर्तमान में जेल में बंद है, जबकि सूबे सिंह की पुलिस को लंबे समय से तलाश है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि कहीं सूबे सिंह के नाम पर कोई अन्य तो प्रापर्टी डीलर से रंगदारी नहीं मांग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज कर आरोपी के बारे में जानकारी जुटा रहे : चौकी प्रभारी
सेक्टर 3 इंचार्ज बालवती ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा उसे सुरक्षा भी दी जा चुकी है। रंगदारी मांगने वाले के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है । जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed