फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2.46 crore rupees to improve the condition of 4 community centers, nagar panchayat issues tender

Rewari News: 2.46 करोड़ से 4 कम्युनिटी सेंटर्स के सुधरेंगे हालात, नप ने किया टेंडर जारी

Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
2.46 crore rupees to improve the condition of 4 community centers, nagar panchayat issues tender
फोटो :1नगर परिषद रेवाड़ी का कार्यालय। संवाद
प्रवेश चौहान
विज्ञापन

रेवाड़ी। लंबे समय से खस्ताहाल पड़े शहर के कम्युनिटी सेंटर्स को दुरुस्त करने के लिए नगर परिषद ने बड़े पैमाने पर मरम्मत कार्य शुरू कराने का निर्णय लिया है। नगर परिषद की ओर से इन कम्युनिटी सेंटर्स की मरम्मत और आधुनिकीकरण के लिए 2.46 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। फिलहाल टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं।



सेक्टर-4 स्थित कम्युनिटी सेंटर पर 41 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। यह सेंटर लंबे समय से खराब हालत में था और स्थानीय लोगों की शिकायतों का केंद्र भी बना हुआ था। वहीं कृष्ण नगर वार्ड नंबर 19 स्थित कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत के लिए 66 लाख रुपये का बजट रखा गया है। इस सेंटर की हालत भी काफी समय खस्ता बनी हुई थी और यह आसपास के क्षेत्र के लोगों के लिए महत्वपूर्ण स्थल है।
विज्ञापन




इसके अलावा वार्ड नंबर 23 आदर्श नगर भाड़ावास रोड स्थित कम्युनिटी सेंटर पर 77.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसी तरह वार्ड नंबर 4 नयागांव दौलतपुर में स्थित कम्युनिटी सेंटर की मरम्मत पर करीब 61.87 लाख रुपये खर्च किए जाने की योजना है। दरअसल इन सेंटर्स की स्थिति पिछले कई सालों से खराब बनी हुई थी जिससे यहां आने वाले नागरिकों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन




मौजूदा समय में इन कम्युनिटी सेंटर के दरवाजों को दीमक खा चुकी है। यहां खिड़कियों में लगे शीशे टूट चुके हैं। नगर परिषद के अनुसार इस परियोजना का उद्देश्य न केवल इन सेंटर्स की संरचनात्मक मजबूती सुनिश्चित करना है बल्कि यहां आने वाले नागरिकों के लिए बेहतर और सुरक्षित वातावरण तैयार करना भी है।
मरम्मत के कार्य में भवन की दीवारों, फर्श, छत, शौचालय, कमरे और अन्य सुविधाओं की पूरी तरह से मरम्मत शामिल होगी। इसके साथ ही कम्युनिटी सेंटर्स में आधुनिक सजावट और सुविधा संपन्न व्यवस्थाएं भी की जाएंगी।

-------------------



लंबे समय से सेंटर्स की हालत है खराब


ब्रिजेश, विवेक और सुरेश यादव का कहना है कि लंबे समय से इन सेंटरों की हालत खराब है जिससे न केवल सामाजिक गतिविधियों पर असर पड़ रहा था बल्कि लोगों का इन्हें उपयोग करने का मन भी कम हो गया था। अब जब इनकी मरम्मत होगी तो यह स्थान फिर से समुदाय के लिए आकर्षक और उपयोगी बन जाएगा। लोगों को अधिक रुपये खर्च कर हाल बुक करना पड़ता है। उम्मीद है कि इस परियोजना के पूरा होने के बाद शहर के सभी कम्युनिटी सेंटर्स एक समान रूप से बेहतर स्थिति में होंगे।



--------------

गुणवत्ता और समयबद्धता का रखा जाएगा विशेष ध्यान
नगर परिषद के अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत के कार्य में गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रखी गई है और योग्य ठेकेदारों को ही यह कार्य दिया जाएगा। मरम्मत के बाद ये कम्युनिटी सेंटर्स स्थानीय नागरिकों, विशेषकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए सामुदायिक गतिविधियों, प्रशिक्षण, बैठक और अन्य सामाजिक कार्यक्रमों के लिए उपयोगी स्थल बनेंगे।

------------------



चार कम्युनिटी सेंटर्स के मरम्मत का कार्य हो चुका संपन्न
हाल ही में चार कम्युनिटी सेंटर्स का मरम्मत कार्य भी संपन्न हो चुका है। इनमें सेक्टर 3 स्थित सेंटर पर 21 लाख 59 हजार रुपये खर्च किए गए हैं। इसके अलावा वार्ड नंबर 28 इंदिरा गांधी कॉलोनी में स्थित सेंटर में 12 लाख 50 हजार रुपये का खर्च किया गया। वार्ड नंबर 18 गुर्जरवाड़ा के कम्युनिटी सेंटर में 7.50 लाख और वार्ड नंबर 24 के सेंटर पर 15 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। इन कामों के बाद इन सेंटरों में शौचालय, कमरे और बैठक हॉल सहित अन्य सुविधाओं का नवीनीकरण किया गया जिससे स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिली।


----------



वर्जन
शहर के 4 कम्युनिटी सेंटर्स को दुरुस्त करने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। कार्य बेहतर तरीके से करवाया जाएगा। इससे पहले चार कम्युनिटी सेंटर्स के मरम्मत का कार्य संपन्न हो चुका है।



-पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed