{"_id":"662422386b496cf424007344","slug":"24-lakh-bad-traffic-signals-will-be-repaired-rewari-news-c-198-1-rew1001-203485-2024-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 24 लाख से खराब ट्रैफिक सिग्नल किए जाएंगे दुरुस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 24 लाख से खराब ट्रैफिक सिग्नल किए जाएंगे दुरुस्त
Sun, 21 Apr 2024 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 21 Apr 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में खराब पड़ी ट्रैफिक लाईट। संवाद
रेवाड़ी। शहर के खराब ट्रैफिक सिग्नल का मुद्दा सिविल कोर्ट में जाने के बाद नगर परिषद हरकत में आ गया है। इसको ठीक कराने के लिए नगर परिषद 24 लाख रुपये खर्च करेगा। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
टेंडर की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त का कार्य शुरू हो जाएगा। मामले में सबसे अहम बात यह है कि टेंडर की प्रक्रिया भी तब शुरू की गई, जब अगले माह कोर्ट में ट्रैफिक सिग्नल मामले को लेकर सुनवाई होनी है। याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता सुनील भार्गव के अनुसार पहले पब्लिक यूटिलिटी कोर्ट में और अब सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मामला विचाराधीन है। इसमें अधिकारियों की ओर से लापरवाही की गई है तथा आदेशों के बावजूद भी ट्रैफिक सिग्नल को दुरुस्त नहीं किया गया। इसके लिए अदालत द्वारा संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा गया है। मई के दूसरे सप्ताह में सुनवाई होनी है।
शहर में ट्रैफिक सिग्नल के लगाने की शुरूआत करीब दस साल पहले किया गया था।इतने वर्षों में ट्रैफिक सिग्नल एक जगह से बढ़कर 5 जगह लगा दी गई।, लेकिन चालू नहीं की गई। जब भी मुद्दा उठता है, इन्हें ठीक करने के नाम पर लाखों रुपये बर्बाद कर दिए जाते हैं। कई जगह सिग्लन के खंभे जंग खा चुके हैं।
विज्ञापन
इन 5 जगह की लाइटें होंगी चालू:
शहर में 5 जगहों पर ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त होनी हैं। इनमें सरकुलर रोड स्थित नाईवाली चौक, झज्जर चौक, धारूहेड़ा चुंगी, अभय सिंह चौक और पायलट चौक शामिल हैं। जल्द ही वाहन चालकों को सिग्नल का पालन करने की आदत डालनी होगी।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
ट्रैफिक सिग्नल दुरुस्त करने के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पूरी होने के बाद आगे का कार्य भी शुरू हो जाएगा। - पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद रेवाड़ी।