फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   228 research papers presented in international conference

Rewari News: अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में प्रस्तुत किए गए 228 शोध पत्र

Thu, 06 Mar 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
228 research papers presented in international conference
फोटो: 06रेवाड़ी। मीरपुर ​स्थित आईजीयू में आयोजित संगोष्ठी के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण - फोटो : स्रोत:विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मीरपुर स्थित इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का वीरवार को समापन हो गया। सम्मेलन में कुल 228 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए।
मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर जयप्रकाश यादव रहे। विशिष्ट अतिथि कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह रहे। प्रोफेसर एससी मलिक, प्रोफेसर बीके दास भी उपस्थित रहे। सम्मेलन के समापन पर प्रोफेसर मंजू परूथी ने अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद कार्यक्रम समन्वयक डॉ. महावीर बड़क ने सम्मेलन की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने इस दौरान हुई विभिन्न गतिविधियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संगोष्ठी में ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यम से कुल 228 शोध पत्र प्रस्तुत किए गए। प्रोफेसर बीके दास, प्रोफेसर एससी मलिक, डॉ. मनोज कुमार सिंह और डॉ. जितेंद्र ने सम्मेलन को महत्वपूर्ण बताया। पहले दिन शाम के समय विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कुलसचिव प्रोफेसर दिलबाग सिंह ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसके सफल आयोजन के लिए पूरी टीम को बधाई दी। कुलपति एवं कुलसचिव के द्वारा प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए एवं आयोजन टीम के सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। प्रोफेसर सत्येंद्र बल गुप्ता ने कार्यक्रम के अंत में सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, डीन, शिक्षक, स्टाफ, शोधकर्ता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed