फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   226 applications were received in the draw process for reserved flats.

Rewari News: आरक्षित फ्लैटों की ड्रॉ प्रक्रिया में 226 आवेदन आए

Tue, 14 Apr 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
226 applications were received in the draw process for reserved flats.
लोगों को संबोधित करते एडीसी राहुल मोदी। स्रोत : प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत राज इंटरनेशनल स्कूल में आरक्षित फ्लैटों के आवंटन के लिए ड्रॉ प्रक्रिया संपन्न हुई। प्रक्रिया हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर की गई जिसमें कुल 226 पात्र आवेदकों को शामिल किया गया।
एडीसी राहुल मोदी ने बताया कि यह पहल राज्य सरकार की है जिसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को सशक्त बनाने की दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग द्वारा लाइसेंस प्राप्त कॉलोनियों में आरक्षित ईडब्ल्यूएस फ्लैटों का यह आवंटन किया गया है।
विज्ञापन

योजना के अंतर्गत चयनित लाभार्थियों को लगभग 200 वर्ग फुट क्षेत्रफल के फ्लैट मात्र 1.50 लाख रुपये की किफायती दर पर उपलब्ध कराए जाएंगे जिससे वे अपने स्वयं के आवास का सपना साकार कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि पात्र व्यक्यिों को 25 प्रतिशत राशि जमा करवाने के उपरांत फ्लैट के अलॉटमेंट लेटर प्रदान कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन स्थल पर जिला प्रशासन द्वारा बैंकों के हेल्प डेस्क स्थापित किए गए थे ताकि पात्र लाभार्थियों को किफायती दरों पर ऋण सुविधा भी उपलब्ध कराई जा सके।

विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध ड्रॉ का परिणाम
एडीसी ने बताया कि ड्रॉ का परिणाम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है जहां लाभार्थी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके अलावा लघु सचिवालय में भी सूची चस्पा करवा दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि पात्र लाभार्थी किसी भी प्रकार की अफवाहों या अपुष्ट सोशल मीडिया संदेशों पर ध्यान न दें और केवल विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही अपने ड्रॉ का परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed