फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2200 gate passes were cut, 6 thousand tons of millet arrived

Rewari News: 2200 गेट पास कटे, 6 हजार टन बाजरा पहुंचा

Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 12 Oct 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
2200 gate passes were cut, 6 thousand tons of millet arrived
फोटो : 24अनाज मंडी में लगा बाजरा का ढेर। संवाद
रेवाड़ी। जिले की मंडी में बाजरे की आवक लगातार बढ़ रही है। शनिवार को जिले में 2200 गेट पास कटे हैं। 6 हजार टन बाजरा मंडी में पहुंचा। बाजरे की सरकारी खरीद अभी तक शुरू नहीं की गई है। मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की कतार से जाम का माहौल रहा। हालांकि, मंडी के बाहर पुलिस कर्मी तैनात होने से जाम की स्थिति नहीं रही। मंडी के भीतर भी अव्यवस्था कम देखने को मिली।
विज्ञापन

बाजरे की खरीद 1800 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल तक की गई है। इसमें ई-खरीद व ई-नेम पोर्टल वाले किसान भी शामिल हैं। इधर, सरकारी एजेंसी ने अब तक सिर्फ सैंपल ही लिए हैं। बाजरे की क्वालिटी खराब होने का तर्क देकर खरीद नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिन किसानों ने मेरी फसल मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया है और मंडी में भीड़ न हो और किसानों को कोई परेशानी न हो इसके लिए खाली-ट्रैक्टर ट्रॉलियों को निकलने के लिए दो नंबर गेट को खोला गया है। मंडी में सुबह 8.30 बजे से शाम को 4.30 बजे तक गेट पास जारी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





मंडी में भीड़, पूरा दिन वहीं पर बीत रहा
किसान सुरेश और राजपाल ने बताया कि मंडी में भीड़ है कि पूरा दिन वहीं पर बीत जा रहा है। क्योंकि जाम बहुत ज्यादा लग रहा है। इस कारण काफी समस्य हुई। ट्रैक्टर की संख्या ज्यादा होने की वजह से निकलने का रास्ता नहीं मिल पाता है। इस वजह से जाम का माहौल रहता है। इस दौरान पुलिस व्यवस्था बनाने में जुटी रही। दूसरी तरफ नई अनाज मंडी में इसलिए भी भीड़ बढ़ गई कि इस बार सरकार ने बाजरा बिक्री के लिए शर्त लगा दी है कि जो किसान बाजरा बिक्री करेगा, उसी को ही भावांतर भरपाई योजना का लाभ दिया जाएगा। ऐसे में जिन किसानों ने मेरी फसल, मेरा ब्योरा पोर्टल पर पंजीकरण कराया हुआ है, वे जल्दी में है कि बाजरे को बिक्री करें और उनको भावांतर मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed