फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   220 out of 420 BA seats are vacant in Government College Kanwali

Rewari News: राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए की 420 में 220 सीटें खाली

Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Aug 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
220 out of 420 BA seats are vacant in Government College Kanwali
राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में आवेदनों की जांच शिक्षकगण। संवाद
रेवाड़ी। हरियाणा उच्चतर शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष (बीए, बीकॉम, बीएससी, बीसीए) में दाखिले की प्रक्रिया अंतिम चरण में है लेकिन अभी भी लगभग 40 प्रतिशत सीटें खाली हैं। आलम ये है कि राजकीय महाविद्यालय कंवाली में बीए की 420 में से 220 सीटें खाली हैं।
विज्ञापन

वहीं बीकॉम की 80 में 40, बीएससी की 160 में 50 और बीसीए की 45 में कुछ ही सीटों पर दाखिले हुए हैं। तीन मेरिट सूचियां के बावजूद कई कॉलेजों में सीटें भर नहीं पाईं हैं। वर्तमान में विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए केवल 6 दिन शेष हैं।
विज्ञापन

इच्छुक विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन के पश्चात उन्हें सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित फिजिकल काउंसिलिंग में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

काउंसिलिंग के दौरान सीट आवंटित होने पर तत्काल फीस जमा कराना अनिवार्य है अन्यथा आवेदन निरस्त मान लिया जाएगा।राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा में बीए की 320 में से अब तक केवल 190 सीटें भरी गई हैं। वहीं बीकॉम की 160 में 114 और बीएससी की 80 में केवल 34 सीटें ही भर सकी हैं।

जिले में 9 हजार सीटें, आवेदनों की संख्या कम

जिले के सभी राजकीय महाविद्यालयों में स्नातक प्रथम वर्ष में कुल 9 हजार सीटें हैं जिनमें से सबसे अधिक 4880 सीटें बीए में हैं। अब तक बीए में 3405 आवेदन ही आए हैं। बीकॉम में 1080 सीटों पर 880, बीएससी (फिजिकल साइंस) की 1740 सीटों पर 1090 और बीएससी (मेडिकल) के लिए कोसली कॉलेज में 80 सीटों पर 70 आवेदन आए हैं। सेक्टर-18 स्थित गर्ल्स कॉलेज, रेवाड़ी में बीएससी की 160 सीटों पर अब तक 139 छात्राएं ही आवेदन कर पाई हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ने से वे छात्र-छात्राएं जो अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, उन्हें एक और अवसर मिलेगा। जिले के कॉलेजों में अभी भी हजारों सीटें खाली हैं, ऐसे में योग्य विद्यार्थियों को इस मौके का लाभ उठाना चाहिए।

--------
वर्जन:
स्नातक प्रथम वर्ष में विद्यार्थियों के पास दाखिले के लिए केवल 6 दिन शेष हैं। इच्छुक विद्यार्थियों को संबंधित कॉलेज की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। -डॉ. मनु कुमार, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय खरखड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed