फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   220 main power house box burst, there was power failure from 11 to 2 o'clock

मुख्य पावर हाउस का बक्सा फटा, शहर में तीन घंटे बिजली रही गुल

Fri, 02 Jul 2021 10:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
220 main power house box burst, there was power failure from 11 to 2 o'clock
रेवाड़ी। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती से शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लोग परेशान हैं। निगम अधिकारियों के तमाम दावों के बावजूद हालात में सुधार नहीं हो पा रहा है। इसका बड़ा कारण गर्मी से पहले जंपर बदलने से लेकर पावर हाउस की क्षमता (आग्मेंटेशन) नहीं बढ़ाना है। इसी कड़ी में शुक्रवार को झज्जर रोड स्थित 220 मुख्य पावर हाउस का बक्सा फटने से करीब तीन घंटे तक शहर के मोती चौक, बारा हजारी, गुड बाजार सहित सभी बाजारों सहित आधे शहर में बिजली गुल रही।
विज्ञापन

बक्सा ठीक करने में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक का समय लग गया। इस दौरान मौके पर एक्सईएन से लेकर एसडीओ व जेई सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। दो बजे बिजली चलने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। वहीं रही सही कसर शाम साढ़े चार बजे आए अंधड़ ने पूरी कर दी। अंधड़ के चलते सेक्टर-1 सहित मॉडल टाउन पावर हाउस से जुड़े सेक्टर, ब्रास मार्केट सहित अन्य कॉलोनियों में साढ़े 6 बजे तक बिजली गुल रही। करीब दो घंटे तक लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बिजली संकट के चलते ही लोग प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

नया पावर हाउस मिला, लेकिन अनदेखी के चलते बिगड़े हालात
शहर को मॉडल टाउन, सेक्टर-10, झज्जर रोड व कालूवास पावर हाउस से बिजली सप्लाई की जा रही थी। गर्मी के सीजन में मॉडल टाउन पावर हाउस ओवरलोड रहने के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ता था। इसके चलते ही रामपुरा में 33 केवी का पावर हाउस इस वर्ष शुरू कर दिया गया था। मॉडल टाउन पावर हाउस का लोड भी शिफ्ट किया गया। बावजूद इसके बिजली संकट कम नहीं हुआ। जबकि वर्ष 2020 की गर्मी में तापमान ज्यादा होने के बावजूद भी लोगों को इतनी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था। इसके अलावा कोकोडिया व कालूवास पावर हाउस में भी 10 एमवीए की क्षमता बढ़ाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारा 40 से ऊपर जाते ही जवाब दे रहा सिस्टम
तापमान बढ़कर 40 डिग्री को पार करता है तो शहर के दो मॉडल टाउन व सेक्टर-10 मुख्य पावर हाउस तक फेल हो जाते हैं। 24 मई से लेकर दो जुलाई तक न्यूनतम तापमान 20.5 से बढ़कर 31.6 पर जा चुका है। बिजली खपत 45 लाख यूनिट से बढ़कर 75 लाख हो चुकी है। इसी का परिणाम है कि रात 10 बजे से लेकर सुबह पांच बजे तक हर पांच मिनट बाद निगम कर्मियों को एक-एक घंटे का कट लगाना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी शहर के मॉडल टाउन पावर हाउस से जुड़े सेक्टर-1, मॉडल टाउन, कृष्णा नगर, शक्ति नगर, हंस नगर और विकास नगर सहित कई कॉलोनियों की करीब 50 हजार व सेक्टर-10 पावर हाउस से जुड़े सरस्वती विहार, विकास नगर, पूर्ण नगर, विजय नगर, उत्तम नगर, धारूहेड़ा चुंगी के आसपास की कॉलोनियों में रहने वाली इतनी ही आबादी को उठानी पड़ रही है।
एक घर में चार-चार एसी, लोड बढ़ा पर आकलन नहीं
गर्मी बढ़ते ही घरों से लेकर दफ्तरों में एसी का प्रयोग हो रहा है। लोगों ने घरों के प्रत्येक कमरों में एसी लगवा लिए हैं, लेकिन निगम के पास बढ़े हुए लोड को अपडेट नहीं कराया है। इसके चलते निगम भी जरूरत के हिसाब से लोड का आकलन करने में फेल रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि घरों में लोड दो किलोवाट का लिया हुआ है, जबकि चार-चार एसी चल रहे हैं। इससे पूरा सिस्टम गड़बड़ा गया है।

रेवाड़ी डिविजन के एक्सईएन सत्यवीर यादव ने कहा कि बीते दिनों में बिजली की खपत बढ़कर दोगुना तक हो गई थी। जिसके चलते कट लगाने पड़े। मॉडल टाउन का रामपुरा व सेक्टर-10 पावर हाउस का कुछ लोड बालियार कला शिफ्ट कर दिया गया है। खपत बढ़ने से कुछ समस्याएं बढ़ी हैं। निगम कर्मी दिन- रात काम कर व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगे हुए हैं। उम्मीद है कि अगले दो दिन में हालात सुधर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed