फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   पुलिस रोटी बैंक बनाकर खिलाएगी भूखों को खाना, आज से करेगी शुरूआत

पुलिस रोटी बैंक बनाकर खिलाएगी भूखों को खाना, आज से करेगी शुरूआत

Fri, 07 Sep 2018 01:10 AM IST
Updated Fri, 07 Sep 2018 01:10 AM IST
विज्ञापन
पुलिस रोटी बैंक बनाकर खिलाएगी भूखों को खाना, आज से करेगी शुरूआत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। जरूरतमंदों को खाना उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी अब जिला पुलिस के कंधों पर होगी। एडीजीपी श्रीकांत जाधव की पहल पर इस अनूठे प्रयोग की शुरुआत शुक्रवार से पुलिस लाइन में रोटी बैंक के माध्यम से की जाएगी। इससे पुलिस जरूरतमंद भूखे लोगों को खाना उपलब्ध कराएगी।।
एडीजीपी श्रीकांत जाधव ने इस अभिनव पहल की शुरुआत करते हुए कहा कि हमें सामाजिक जिम्मेदारी निभाने के लिए भी आगे आना चाहिए। इसके लिए पुलिस लाइन में रोटी बैंक बनाया गया है जहां सुबह-शाम परिवारों से खाना एकत्रित करके जरूरतमंदों तक पहुंचाया जाएगा। खुद एडीजीपी और पुलिस अधीक्षक राजेश दुग्गल शुक्रवार से इसकी शुरुआत करेंगे। इस योजना के तहत पुलिस के जवान पुलिस लाइन में रहने वाले 450 परिवारों के घर से दो-दो रोटी व सब्जी एकत्रित करेंगे और उन्हें रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड जैसी सार्वजनकि जगह पर पहुंचाएंगे। यहां से उन लोगों को खाना दिया जाएगा, जो किसी कारणवश रोटी का जुगाड़ नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें भूखा सोना पड़ रहा है। पुलिस के अनुसार कोई भी भूखा व्यक्ति इन जगहों से रोटी-सब्जी लेकर खाना खा सकता है।
विज्ञापन

इनको भी होगा लाभ
गौरतलब है कि शहर के रेलवे स्टेशन पर सैकड़ों साधु रहते हैं। स्टेशन पर रहने वाले ये लोग अपने पेट की आग को शांत करने के लिए चरखी दादरी व भिवानी तक जाते हैं। उपरोक्त दोनों जगह पर भंडारा चलता है और ऐसे ही भूखे लोग वहां खाना खाते हैं। इसके अलावा भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें मजबूरी में बिना खाना खाए रहना पड़ता है। ऐसे लोगों के लिए पुलिस की यह योजना सराहनीय पहल साबित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed