फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   शहरों की तर्ज पर होगा गांवों का विकास : बिक्रम सिंह

शहरों की तर्ज पर होगा गांवों का विकास : बिक्रम सिंह

Sat, 23 Dec 2017 12:57 AM IST
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:57 AM IST
विज्ञापन
शहरों की तर्ज पर होगा गांवों का विकास : बिक्रम सिंह
शहरों की तर्ज पर होगा गांवों का विकास : बिक्रम सिंह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कोसली।
कोसली के विधायक बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि शहरों की तर्ज पर गावों का विकास करना मौजूदा भाजपा सरकार के एजेंडे में है। सरकार प्राथमिकता के आधार पर जरूरी कार्यों को पूरा कराते हुए आमजन को त्वरित लाभ पहुचाने की दिशा में काम कर रही है।
यादव शुक्रवार को गांव हालू हेड़ार् औ बोडिया कमालपुर में लाखों रुपए की लागत से तैयार विकास परियोजनाओं का उद्घाटन करने के बाद ग्रामीणों को संबोधित रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों से विकास योजनाओं को लेकर जनसमर्थन मांगा। जिस पर ग्रामीणों ने हर समय मदद का भरोसा दिया। बिक्रम सिंह यादव ने कहा कि कोई भी कार्य बिना जनसहयोग के कभी पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में आमजन के सहयोग से विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि एक गांव से दूसरे गांव को जोड़ऩे वाली हलके की सड़कों के सुधारीकरण व नवीनीकरण कार्य पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है ताकि लोगों को आवागमन में कोई परेशानी न हो। कोसली हलके का आधारभूत ढांचागत विकास कराने के लिए जहां नई परियोजनाओं को मूर्त रूप दिया जा रहा है। वहीं जनभावनाओं के अनुरूप सबका साथ-सबका विकास की सोच को सार्थक करते हुए कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर समाजसेवी मदनसिंह, राजकुमार, कपिल चेयरमैन मार्किट समिति कोसली, सरपंच हालुहेड़ा, सरपंच बोडियाकमालपुर, सरपंच बहिरीपुर, शुभराम, रामसिंह, जगमाल, सरपंच बेरलीकलां सुखबीर, सरपंच रसूली, विजय ब्लॉक समिति मेंबर, भूपिंदर साहब, सरपंच जयलाल बावल, पिंकू मूसेपुर, मुकेश बोहतवास, सुरेश हालुहेड़ा, जसवंत नैनसुखपुरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed