{"_id":"68c30d10b48e4fabe2033e04","slug":"212-out-of-256-complaints-were-resolved-rewari-news-c-198-1-rew1001-225563-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 256 में से 212 शिकायतों का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 256 में से 212 शिकायतों का किया समाधान
विज्ञापन
फोटो : 26शिविर में शिकायत लेकर पहुंचे लोग। स्रोत : विभाग
कोसली। लघु सचिवालय परिसर में आयोजित हुए समाधान शिविर में एसडीएम विजय कुमार यादव ने 256 लंबित शिकायतों की समीक्षा की। इनमें से 212 शिकायतों का मौके पर निपटारा कर दिया गया। अब कोसली उपमंडल में पंचायत एवं विकास, पुलिस, मानव संसाधन विकास विभाग, राजस्व आदि से संबंधित 44 शिकायतें लंबित रह गई हैं।
एसडीएम ने इन्हें भी अगले एक सप्ताह में निवृत्त करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने समाधान शिविर में जनसमस्याओं की सुनवाई की तथा अधिकारियों को इनका निवारण करने को कहा।
इस मौके पर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अनिल यादव, उप अधीक्षक राजेश कुमार, बिजली वितरण निगम के एसडीओ सुमित व रोहित, तहसील कल्याण अधिकारी सुमेर सिंह, दलसिंह आर्य आदि मौजूद रहे।