फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   युवाओं ने मतदान कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

युवाओं ने मतदान कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

Mon, 13 May 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
युवाओं ने मतदान कर सोशल मीडिया पर किया वायरल
रेवाड़ी। जिले में करीब 13274 मतदाताओं को पहली बार वोटिंग का अधिकार मिला। इसमें अधिकतर युवाओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया। पहचान पत्र साथ लेकर पहुंचे युवाओं ने जोश के साथ मतदान करने के बाद इसे सोशल मीडिया पर वायरल किया। मतदान के प्रति युवा वर्ग को जिला प्रशासन खासतौर पर प्रेरित कर रहा था। इसके लिए कॉलेजों में विशेष अभियान भी चलाए गए थे। युवाओं को शपथ दिलाकर मतदान के लिए जागरूक किया। इसका असर रविवार को दिखा। युवा मतदाताओं ने लोकतंत्र के पर्व में अपनी जोरदार भूमिका निभाई।
विज्ञापन


मैं पहली बार वोट डालकर आया हूं। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया था। मेरा पूरा परिवार वोट डालने आया। हमें सांसद चुनने के लिए पांच साल में एक बार मौका मिलता है। इस मौके से चूकना नहीं चाहिए। - आशीष, बूढपुर
विज्ञापन


आज देश की सरकार चुनने में अपना योगदान देकर खुश हूं। आप वोट किसी को भी डालो लेकिन डालो जरूर। जब तक मतदान नहीं होगा तब तक अच्छे व्यक्ति कैसे चुनकर आएंगे। अच्छे व्यक्ति को संसद भेजने के लिए मतदान जरूरी है। भव्या , कोसली
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरी पहली वोट देश के विकास के नाम है। मैंने अपनी वोट की ताकत से सरकार चुनने का काम किया है। अब सरकार कैसा काम करेगी यह देखेंगे। सरकार चुनने के लिए हमारे पास पांच साल में एक दिन आता है। हमें इस दिन बिल्कुल चूकना नहीं चाहिए। काजल, भाड़ावास

देश की तरक्की के लिए काम करना सरकार का काम है। अच्छी सरकार चुनना हमारा काम है। हमने वोट डालकर अपना काम कर दिया। अब सरकार अपना काम करे। हम एक गलत व्यक्ति को संसद जाने से रोक सकते हैं। वोट अच्छे व्यक्ति को लोकसभा में भेज सकते हैं। प्रियंका, रेवाड़ी

युवाओं को देश से बहुत उम्मीदें हैं। इन उम्मीदों के लिए हमें भी कुछ करना चाहिए। मैंने पहली बार ही वोट किया है। आगे भी वोट के जरिए सरकार में अपनी भागीदारी निभाएंगे। मतदान के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। वोट नहीं डालना कहीं न कहीं लोकतंत्र को कमजोर करना है। मनीषा, रेवाड़ी

पिछले कुछ समय से देश में अच्छे काम होते दिखे। मुझे पहली बार वोट का अधिकार मिला है। इस कारण मैंने अपना वोट विकास कार्यों के प्रति समर्पित कर दिया। हमारा राष्ट्र जब तक मजबूत नहीं होगा तब तक हम कैैसे मजबूत हो सकते हैं। राहुल, गोकलगढ़

वोट डालना हमारा फर्ज है। हमने अपने फर्ज को निभाया है। हम अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों तो कर्तव्यों के प्रति भी सतर्क होना चाहिए। हर एक व्यक्ति को वोट डालना चाहिए। देश की उन्नति के लिए वोट डालना चाहिए। मैंने मतदान को लोकतंत्र उत्सव के तौर पर मनाया है। ऋषभ, धारूहेड़ा
युवाओं से देश को सबसे अधिक उम्मीद होती है। युवा पांच साल में कुछ कदम चलकर भी नहीं जा सकें तो उनको सरकार को कोसने का कोई अधिकार नहीं बनता। मैंने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है। हर एक नागरिक को इस जिम्मेदारी को निभाना चाहिए। रितिक, दखोरा

वोट डालने के लिए पूरे परिवार के साथ आई हूं। अच्छे लोगों को गया वोट देश को बदल सकता है। अगर आपके वोट डालने से कोई अयोग्य व्यक्ति सांसद बन गया तो आप खुद जिम्मेदार होंगे। इसी सोच के साथ मैंने अपना वोट डाला है। संस्कृति, रेवाड़ी

मैंने वोटिंग कर अपना फोटो सोशल मीडिया पर डाला। मेरे फ्रेंड्स ने मुझे लाइक किया। सभी साथियों को वोट की अपील की थी। जब तक वोट डालकर नहीं आएं तब तक आपका लोकतंत्र अधूरा है। आखिर सांसद चुनने में हमारी भागीदारी होनी चाहिए। सुमित, बूढ़पुर

पिछले कई दिन से 12 मई का इंतजार कर रहे थे। मैंने सुबह सवेरे ही वोट डाल दिया। आने वाले समय में भी वोट डालूंगा। कॉलेज में सैकड़ों विद्यार्थियों को वोटिंग की शपथ दिलाई गई थी। मैंने अपनी शपथ को पूरा कर दिया। देश की तरक्की में भागीदार बना। कपिल, दखोरा

पहली बार वोट डालने आई थी। मुझे वोटिंग करना अच्छा लगा। हम अपने क्षेत्र के अच्छे व्यक्ति को चुनकर संसद में भेज रहे हैं। जो हमारे अधिकारों की रक्षा करेगा। मतदान जितना अधिक होगा लोकतंत्र उतना ही अधिक मजबूत होगा। मतदान के बाद सेल्फी भी ली। शैली, रेवाड़ी

महिलाओं की शक्ति को बढ़ाने के लिए मैंने वोटिंग की है। वोटिंग के जरिए अच्छे लोग चुनकर अपने हक ले सकते हैं। महिला शक्ति को अपनी ताकत पहचाननी चाहिए। वोट डालने के लिए जरूर जाएं। मैं तो अपनी वोट सुबह ही डालने पहुंच गई थी। काजल रोहिल्ला, रेवाड़ी


मेरा पहला वोट देश के विकास के लिए समर्पित है। मैंने देश के उत्थान के लिए अच्छे पीएम को देखकर वोट डाला है। वोट डालने जाना हमारी जिम्मेदारी होती है। पहले अपनी जिम्मेदारी निभाओ। वोटिंग की स्याही अंगुली पर लगाओ। उसके बाद आप गर्व से सीना चौड़ा कर अपने हकों की बात करो। दिव्या , रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed