फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   लापता बेटी के सुराग के लिए 29 दिन से पुलिस के चक्कर

लापता बेटी के सुराग के लिए 29 दिन से पुलिस के चक्कर

Sun, 28 Apr 2019 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
लापता बेटी के सुराग के लिए 29 दिन से पुलिस के चक्कर
रेवाड़ी। सेवा सुरक्षा व सहयोग की नीति पर काम करने का दावा करने वाली हरियाणा पुलिस का यह स्लोगन रेवाड़ी में दम तोड़ता दिख रहा है। बावल क्षेत्र से ही एक छात्रा की बरामदगी को लेकर चार माह से ज्यादा समय से ग्रामीण धरने पर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 30 मार्च को बावल के एक स्कूल में परीक्षा देने गई एक छात्रा को लापता हुए 29 दिन से ज्यादा का समय बीत चुका है। इसमें भी पुलिस की कार्रवाई टीम गठित करने व कॉल डिटेल निकालने से आगे बढ़ती नहीं दिख रही है। जबकि पीड़ित दंपती ने पास में ही रहने वाले एक शादीशुदा युवक पर बेटी को अपहरण करने का आरोप लगाया है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि अपहरण करने वाले का नाम बताने के बाद भी आखिर पुलिस उस तक क्यों नहीं पहुंच पाई है। ऐसे में अब दंपती ने सीएम विंडो पर शिकायत देकर मदद करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित दंपती का कहना है कि वह राजस्थान से आकर बीते 9 साल से बावल में व्यवसाय कर रहे हैं। बच्चों को पढ़ा लिखाकर काबिल बनाने के लिए यहां पर आए थे, लेकिन उनका सब कुछ चला गया। बेटी का अपहरण कर लिया गया। जिस युवक पर दंपती अपहरण का आरोप लगा रहे हैं, उसके खिलाफ परिवार की ओर से पुलिस में पहले भी शिकायत दी गई थी। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई की बजाय खानापूर्ति कर उन्हें चलता कर दिया था। उस समय यदि कुछ कार्रवाई की हेाती तो शायद हालात कुछ और होते। रेवाड़ी व बावल के पुलिस अधिकारियों के चक्कर काटने के बाद भी बेटी की बरामदगी नहीं होने से परेशान पीड़ित दंपती का कहना है कि अब उनके पास कोई रास्ता नहीं है। वह अब सचिवालय के बहार भूख हड़ताल पर बैठने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रा की तलाश के लिए टीम गठित कर जांच की जा रही है। कॉल डिटेल निकाली गई है, लेकिन आरोपी फोन का प्रयोग नहीं कर रहा है। इसके चलते लोकेशन नहीं मिल रही है। हालांकि पुलिस की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही छात्रा को बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-जय सिंह, डीएसपी बावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed