फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   सुबह कोहरा, दिन में धूप तो दोपहर बाद होने लगी बूंदाबांदी, किसान परेशान

सुबह कोहरा, दिन में धूप तो दोपहर बाद होने लगी बूंदाबांदी, किसान परेशान

Tue, 05 Mar 2019 12:31 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Mar 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
सुबह कोहरा, दिन में धूप तो दोपहर बाद होने लगी बूंदाबांदी, किसान परेशान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

रेवाड़ी। मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। दो दिन की बूंदाबांदी के बाद सोमवार को सुबह वातावरण कोहरे की गिरफ्त में रहा। हालांकि दिन में धूप खिलने से काफी राहत मिली, लेकिन दोपहर बाद हलकी बूंदाबांदी से ठंड बढ़ गई। इसके साथ ही तापमान में भी गिरावट रही है। कोहरे के चलते रेल के साथ सड़क यातायात पर भी असर देखने को मिल रहा है। बूंदाबांदी से किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों द्वारा सरसों की कटाई की जा रही है।
सोमवार को दिन की शुरुआत कोहरे के साथ हुई। इससे दृश्यता काफी कम हो गई। हालांकि, दोपहर होते-होते धूप खिल गई। शाम होने के साथ एक बार फिर से बूंदाबांदी होने लगी। कोहरे के चलते रेलगाड़ियां दो से तीन घंटे तक देरी से चल रही हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव से किसानों के माथे की चिंता की लकीरों को बढ़ा दिया है। इस समय किसानों द्वारा सरसों की फसल की कटाई की जा रही है। शनिवार से जिले में हलकी बूंदाबांदी हो रही थी, रविवार शाम को मौसम साफ रहा। सोमवार को मौसम कोहरे की गिरफ्त में रहा। मौसम में अचानक आए बदलाव से एकाएक ठंड बढ़ गई है। धूप-छांव, घने कोहरे व बूंदाबांदी का खेल शुरू हो गया है। कोहरे से जहां ठंड बढ़ गई वहीं सांस के मरीजों को भी दिक्कत होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूंदाबांदी से सरसों को नुकसान
इस समय हो रही हलकी बारिश से सरसों की फसलों को नुकसान होने की संभावना बढ़ गई है। जिले के कुछ किसानों ने सरसों की फसल को काटना शुरू कर दिया है तो कुछ काटने की तैयारी में है। ऐसे में बारिश से सरसों की फसल खराब हो सकती है। किसानों ने मौसम के लगातार होने खराब के होने के बावजूद भी सरसों की फसल को काटना शुरू कर दिया है। बूंदाबांदी में किसानों ने सरसों की कटाई जारी रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed