फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छटें दिन जारी, ठप्प रही एंबुलैंश सेवाएं

एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छटें दिन जारी, ठप्प रही एंबुलैंश सेवाएं

Mon, 11 Feb 2019 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल छटें दिन जारी, ठप्प रही एंबुलैंश सेवाएं

विज्ञापन
रेवाड़ी। विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे एनएचएम कर्मचारी छटें दिन भी हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों की हड़ताल का असर ग्रामीणों क्षेत्रों स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर अधिक दिखाई दे रहा है।

उल्लेखनीय है कि एनएचएम कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से आधा दर्जन मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है, लेकिन कोई समाधान नहीं होने के कारण प्रदेश स्तरीय यूनियन के आह्वान पर कर्मचारी पिछले छह दिन से आंदोलन कर रहे है। कर्मचारियों की हड़ताल का असर नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं पर तो नहीं पड़ रहा, लेकिन एंबुलेंस सेवा पर सबसे ज्यादा असर दिखाई दे रहा हैं। चालकों के अभाव में मरीजों को प्राइवेट एंबुलेंस का सहारा लेेना पड़ रहा है। प्राइवेट एंबुलेंस चालक मरीजों से मनमर्जी का किराया वसूल कर रहे हैं। कर्मचारियों को संबोधित करते हुए जिला प्रधान पंकज यादव ने कहा कि सरकार की दमनकारी नीतियों के कारण कर्मचारियों को मजबूरन आंदोलन करना पड़ा है। सरकार जल्द ही उनकी मांग नहीं मानती है तो कर्मचारी अनिश्चितकालीन आंदोलन करने को मजबूर होंगे। वक्ताओं ने कहा कि आगामी 12 फरवरी को कर्मचारियों द्वारा प्रदेश स्तर पर मुंडन कराकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर जेपी पंडित, अजय अग्रवाल, प्रवीन यादव, संतोष यादव, श्याम शर्मा, मुनेश यादव, योगेश, राधा यादव, योगेश यादव, सचिन खटाना, डॉ. मनोज, रविंद्र, शर्मिला व कविता सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed