{"_id":"5ab3fbf14f1c1b00768b71d8","slug":"201521744881-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियो कान्फे सिंग के माध्यम से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो कान्फे सिंग के माध्यम से
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीडियो कांफ्रेंसिंग: जिले में सुधरे लिगांनुपात को सराहा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव राकेश गुप्ता ने लिंगानुपात में सुधार के लिए शहर के उपायुक्त की सराहना की। उन्होंने बताया कि शहर में लिंगानुपात की स्थिति में काफी सुधार हुआ है। सीएम के अतिरिक्त प्रधान सचिव गुप्ता वीरवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग से सभी जिला उपायुक्तों, अतिरिक्त उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षक और विभाग के अधिकारियों के समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने पीएनडीटी एक्ट/एमटीपी के बारे में रिव्यू कर बताया कि इसमें और अधिक कार्य करने की कई जिलों को आवश्यकता है।
अतिरिक्त प्रधान सचिव ने तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालानों के बारे में रेवाड़ी की स्थिति जानी तो डीसी ने बताया कि इसके लिए जिले में प्वाइंट बनाए हैं। पुलिस को तेज गति से चलने वाले वाहनों के चालान करने के निर्देश हैं। पुलिस उप-अधीक्षक गजेंद्र कुमार ने बताया कि 7260 चालान पुलिस ने किए हैं। अतिरिक्त प्रधान सचिव गुप्ता ने सीएम विंडो, सरल परियोजना, इंतकाल व जमाबंदी, सक्षम हरियाणा, अप्रेन्टिसशिप, मुख्यमंत्री घोषणाओं, ओडीएफ, पालीथिन मुक्त अभियान, हरपथ, स्वच्छ मैप पर भी समीक्षा की। इस मौके पर उपायुक्त पंकज, अतिरिक्त उपायुक्त प्रदीप दहिया, नगराधीश डा. विरेंद्र, एसडीएम रेवाडी कुशल कटारिया, बावल एसडीएम सुरेश कुमार, कोसली एसडीएम रविंद्र कुमार, सीईओ जिला परिषद आशीष कुमार, डीडीपीओ डा. एसी कौशिक, डीएसपी सतपाल, गजेंद्र सिंह व सुरेश हुड्डा, डीईईओ सुरेश गोरिया, ईओ नगरपरिषद मनोज यादव सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।