फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   किया प्रदर्शन

किया प्रदर्शन

Fri, 26 Jan 2018 12:01 AM IST
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
किया प्रदर्शन
आशा कार्यकर्ता यूनियन ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी।
आशा कार्यकर्ता यूनियन ने वीरवार को मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री को ज्ञापन भेजा गया। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आशा वर्करों द्वारा कई दिनों से धरना दिया जा रहा था। वीरवार को सभी ने राव तुलाराम पार्क में एकत्रित होकर सरकार के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली। यूनियन की प्रधान राजबाला ने कहा कि जब तक सरकार उनकी मांगें नहीं मानेगी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस अवसर पर सचिव सुषमा यादव, एआईयूटीयूसी के प्रांतीय प्रधान सत्यवान, ट्रेड यूनियन नेता ईश्वर सिंह राठी, कर्मचारी मंच के नेता हरि सिंह मुलोधिया, रिटायर्ड मुख्याध्यापक सूबे सिंह, किसान खेत एआईयूटीयूसी के जिला प्रधान अमृतलाल, किसान मजदूर नेता रामकुमार, यूनियन के सलाहकार कामरेड राजेंद्र सिंह के अलावा तारावती, संतोष, नरकेश, कृष्णा, राजेश, सुदेश व निर्मला आदि ने भी संबोधित किया। आशा कार्यकर्ता यूनियन ने फैसला लिया कि आगामी बजट में आशा के लिए बजट नही बढ़ाया और जायज मांगे पूरी नही की तो देश प्रदेश में आशा कार्यकर्ता जोरदार आंदोलन गठित करेगी। अनिश्चितकालीन हड़ताल देशव्यापी स्तर पर की जाएगी। वक्ताओं ने आशा वर्कर को आशा वर्कर को आगाह किया कि संघर्ष को कमजोर करने वाले हथकंडों को विफल करे और आंदोलन को लगातार मजबूत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed