{"_id":"5a4d29254f1c1b18758b45cc","slug":"201515006245-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध ,,,,,,,,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध ,,,,,,,,
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लगे अवैध होर्डिंग्स पर कार्रवाई आज
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शहर में जगह-जगह होर्डिंग व पोस्टर लगाकर बदसूरत करने वालों के खिलाफ नगर परिषद द्वारा कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद द्वारा शहर में लगाए गए अवैध होर्डिंग व पोस्टर हटाने के लिए वीरवार दोपहर दो बजे तक का अल्टीमेटम दिया गया है।
नगरपरिषद के कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव ने कहा कि शहर की सड़कों पर, जिन्होंने अवैध रूप से होर्डिंग लगाए हुए है। वे वीरवार दोपहर दो बजे तक उतार ले, अन्यथा नगरपरिषद द्वारा यह हटाए जाएंगे और जिनके होर्डिंग होंगे उनसे खर्चा भी वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि अवलोकन करने पर पाया गया है चौधरी रणवीर सिंह चौक से अभय सिंह चौक तक बहुत ज्यादा होर्डिंग व पंपलेट्स सड़कों पर लगे हुए हैं, जिनकी वीडियोग्राफी भी करा ली गई है। मनोज कुमार ने कहा कि हाईकोर्ट के निर्देशों का पालन किया जाएगा तथा अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वाले पर कार्रवाई की जाएगी। सड़कों व भवनों पर होर्डिंग लगने से उनकी सूरत बिगड़ती है तथा वाहन चालकों का ध्यान भी बंटता है, जिससे दुर्घटना होने की संभावना रहती है।