{"_id":"5a341d204f1c1bbd208b6dc5","slug":"201513364768-rewari-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात प्रशोनत्री परीक्षा:-","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात प्रशोनत्री परीक्षा:-
Updated Sat, 16 Dec 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
4350 विद्यार्थियों ने दी यातायात जागरूकता परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। शुक्रवार को जिला रेवाड़ी में खंड स्तर पर यातायात जागरूकता परीक्षा ली गई, जिसमें 4350 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। डीएसपी यातायात सुरेश कुमार हुड्डा ने खुद परीक्षा का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि स्कूल स्तर पर विजेता रहने वाले बच्चे ही इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। खंड स्तर पर आयोजित इस परीक्षा में खंड जाटुसाना, नाहड़, खोल व बावल से तीन-तीन टीमें तथा खंड रेवाड़ी से छह विजेता टीमों का जिला स्तरीय क्विज परीक्षा के लिए चयन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग का यही प्रयास है कि आज का छात्र भविष्य का अच्छा नागरिक व सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने वाला बन सके। इसी को ध्यान में रखते हुए यह परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस दौरान यातायात प्रभारी सुरजभान, एसआई हरिसिंह, एएसआई आजाद सिंह, प्रिंसिपल अरविंद कुमार, लेक्चरर अजीत सिंह, ईश कुमार, सुरेंद्र, जेबीटी अध्यापक रामजीत, सुरेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार व उज्ज्वल, रमेश विशिष्ठ, आरएसओ राजेश कुमार, लोकेश गोयल, संदीप भारद्वाज, नवल बिंदल, भारतभूषण मौजूद रहे।