फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   2014 record not broken again, 67 percent voting

Rewari News: फिर नहीं टूटा 2014 का रिकॉर्ड, 67 फीसदी मतदान

Sun, 06 Oct 2024 05:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 06 Oct 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
2014 record not broken again, 67 percent voting
रेवाड़ी। गांव हालुहेड़ा में बने मतदान केंद्र में वोट डालने के लिए लाईन में खड़े पुरुष। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव को लेकर लोगों में मतदान को लेकर उत्साह दिखा। 2019 के विधानसभा चुनाव में रेवाड़ी, कोसली और बावल में कुल 61.22 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस बार के चुनाव में 67 फीसदी मतदान हुआ। इस प्रकार पिछले चुनाव के मुकाबले इस बार 5.78 फीसदी अधिक मतदान हुआ।
जिले के रेवाड़ी, बावल और कोसली विधानसभा क्षेत्र में शनिवार को मतदान हुआ। इस दौरान 789 बूथों पर 67 प्रतिशत मतदान हुआ। रेवाड़ी में सबसे कम तो कोसली में सबसे अधिक लोगों ने मतदान किया। बावल में 67 प्रतिशत, कोसली में 69 प्रतिशत और रेवाड़ी में 66 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। वर्ष 2019 विधानसभा चुनाव के मुकाबले इस बार 1.83 प्रतिशत अधिक लोगों ने मतदान किया। 2019 के चुनाव में 61.22 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। बावल में 61.51 प्रतिशत, कोसली में 59.50 प्रतिशत और रेवाड़ी में 62.67 प्रतिशत लोगों ने वोट किया था।
विज्ञापन

इस बार तीनों विधानसभा क्षत्रों में पिछली बार की तुलना में अधिक वोटिंग हुई हैै। इस बार भी 10 साल पुराना रिकॉर्ड बरकरार रहा। 2014 विधानसभा के चुनाव में 75.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था। इस चुनाव में बावल में 74.6 प्रतिशत, कोसली में 77 प्रतिशत और रेवाड़ी में 75.5 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में मतदान में आई तेजी : सुबह 9:00 तक जिले में 9.7 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। सुबह 11 बजे तक 21.49 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई। 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे के बीच में बड़ी संख्या में लोगों ने मतदान किया।

3 बजे तक 50 प्रतिशत लोग वोट डाल चुके थे। दोपहर 3:00 बजे के बाद 12.85 प्रतिशत लोगों ने ही वोट डाले। इसका मुख्य कारण यह रहा की दोपहर के समय धूप ज्यादा नहीं थी। बीच में मौसम बदल रहा था, जिस वजह से लोगों को कोई परेशानी नहीं हुई। इस बार अव्यवस्था भी देखने को मिली। कई क्षेत्रों में लोगों के वोट स्थानीय बूथ में ना होकर अन्य बूथ में ट्रांसफर कर दिए गए थे जिससे ऐसे लोगों को परेशानी हुई। कई लोगों की वोट कट गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed