फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   20 years imprisonment for raping a six year old girl

Rewari News: छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की कैद, 40 हजार रुपये जुर्माना

Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 21 Mar 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
20 years imprisonment for raping a six year old girl
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। वर्ष 2020 में छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म करने के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने दोषी को 20 साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अर्चना यादव की कोर्ट ने राजस्थान के अलवर जिले के गांव तासी कठूमर निवासी काडू उर्फ राजू को 40 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
आठ दिसंबर 2020 को शहर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह काम पर गया हुआ था और उसकी छह वर्षीय बेटी घर के पास खेल रही थी। कालू उर्फ काडू उर्फ राजू बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

आरोपी ने मोहल्ला में स्थित मंदिर के पीछे बच्ची से दुष्कर्म किया। एक व्यक्ति ने उसे देख लिया था। शोर मचाने पर लोग एकत्रित हुए और युवक को मौके पर ही काबू कर पुलिस को सौंप दिया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण और पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के बाद रामपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की। पुलिस ने अदालत में 20 गवाहों के बयान भी दर्ज कराए और आरोपी के खिलाफ साक्ष्य भी पेश किए। अदालत ने आरोपी को दोषी करार देते हुए 20 साल की कैद और 40 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना नहीं भरने पर दोषी को छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed