{"_id":"6920a9596271c4ea66024ec1","slug":"2-new-dengue-patients-found-figure-reaches-294-rewari-news-c-198-1-rew1001-229290-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: 2 नए डेंगू मरीज मिले आंकड़ा 294 पर पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: 2 नए डेंगू मरीज मिले आंकड़ा 294 पर पहुंचा
Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
लार्वा की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद
रेवाड़ी। जिले में शुक्रवार को 2 डेंगू के मरीज मिले। 16 नवंबर को दो पॉजिटिव मिले थे। नवंबर माह में अब तक डेंगू के 17 मरीज मिल चुके है, जिससे सीजन में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 294 पर पहुंच गया है।
गत वर्ष 2024 में 13 नवंबर तक डेंगू मरीजों की संख्या 304 पर पहुंच गई थी। अभी तक 222 डेंगू केसों की पुष्टि प्राइवेट लैबों व 72 डेंगू के मामलों की पुष्टि सरकारी लैब से की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब तक घरों में लार्वा मिलने पर 3840 लोगों को नोटिस भी दे चुकी है।
वहीं मलेरिया हेल्थ इंस्पेक्टर हरिप्रकाश ने कहा कि डेंगू से बचाव के लिए आमजन अपने घरों में पानी की टंकी, फ्रिज-ट्रे, गमले व पशुओं की खेल की साफ-सफाई रखें। घरों के आसपास पानी न जमा होने दें। बताया कि सीजन में अभी तक डेंगू के 294 केस व मलेरिया के 14 केस मिल चुके है। संवाद